Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जमीन के नीचे बसा है दुनिया का ये अनोखा शहर, आखिर कैसे रहते हैं यहां लोग

ऐसा शहर जो जमीन के नीचे बसा हुआ है। जहां पर आपको हर तरह की सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। यह अनोखा शेहर तुर्की में है। जिसका नाम डेरिंकुयू है। यह प्राचीन शहर किसी अजूबे से कम नहीं है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 02, 2024 | 11:18 AM

डेरिन्क्यू अंडरग्राउंड शहर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Underground City: दुनिया के कई अनोखे और अद्भुत शहरों के बारे में आपने सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी शहर है जो जमीन के ऊपर नहीं नीचे बसा हुआ है। जी हां, सही सुना आपने। ऐसा शहर जो जमीन के नीचे बसा हुआ है। जहां पर आपको हर तरह की सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। यह अनोखा शेहर तुर्की में है। जिसका नाम डेरिंकुयू है। यह प्राचीन शहर किसी अजूबे से कम नहीं है।

यह अनोखा शहर अंडरग्राउंड होने के बाद भी कई सारी सुविधाओं से लेस है। इस जगह को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। डेरिंकुयू एक तुर्की शब्द है जिसका अर्थ गहरा कुआं है। यह एक विशाल भूमिगत शहर है जो 60 मीटर तक की गहराई तक स्थित है। इस जगह की खोज साल 1960 के आसपास की गई थी। इस स्थल को बीजान्टिन युग का माना जाता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह 2 से 3 हजार साल पुराना शहर है।

इस शहर में करीब आठ मंजिलें है जिसमें निचली मंजिल पर लोग जीवन यापन करते हैं। जिसके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह लगभग 4000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। जहां पर 20 हजार लोग आसानी से रह सकते हैं। इस जगह चैपल, स्कूल और वाइनरी सब कुछ है।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश ने की तबाही मचाने की तैयारी, तुर्की से खरीद रहा इतनी खतरनाक मिसाइलें

न्यू ईयर पर था हमले प्लान… पुलिस ने पलट दिया गेम, तुर्की में ISIS के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार

ट्रंप ने नेतन्याहू को दिया तगड़ा झटका…तुर्की को F-35 जेट बेचने की तैयारी, इजरायल में मचा हड़कंप

तुर्किये में ISIS के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, एक रात में 13 प्रांतों में 108 छापे; 6 आतंकी भी ढेर

जमीन के नीचे क्यों बसाया गया शहर

दुनिया का ये अनोखा शहर डेरिंकुयू लोगों को युद्ध और आक्रमण से बचाने के लिए शरण देना का काम करता है। इस शहर को बनाने के पीछे यह मुख्य उद्देश्य था। यहां पर केवल इमारत ही नहीं खड़ी हैं बल्कि डेरिंकुयू में लोगों को जीवन बिताने के लिए मूलभूत आवश्यकताएं भी आसानी से उपलब्ध हैं। इस शहर में वेंटिलेशन शाफ्ट, कुएँ और जल निकासी के लिए भी सरल प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इस शहर को इस तरह के डिजाइन किया गया है कि लोगों को पानी की आपूर्ति और हवा का संचार अच्छे से हो सके।

इस जगह पर मौजूद वेंटिलेशन शाफ्ट पूरी जगह पर साफ और ताजी हवा पहुंचाने में मदद करता है। इस जगह बड़े पत्थरों के दरवाजे भी बने हुए हैं। जिसकी वजह से शहर में घुसपैठियों का खतरा कम रहता है। इसके अलावा भूमिगत सुरंग कुछ मीलों तक फैली हुई हैं। यह शहर के विभिन्न हिस्सों में नाली का काम करती थीं। जिससे व्यापार और संचार के लिए कनेक्शन जोड़ा जाता था।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Unique city of the world derinkuyu which is situated underground

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2024 | 02:50 PM

Topics:  

  • Turkey
  • Unique City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.