सितंबर में बजट ट्रिप के लिए इन जगहों पर करें ट्रैवल, मौसम का मिजाज रहेगा रूमानी
Travel Destinations in India: भारत में घूमने के लिए सितंबर का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इस समय आप कई जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं क्योंकि यहां का मौसम काफी मनमोहक और रोमांटिक होता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
लद्दाख (सौ. सोशल मीडिया)
Best Tourist Places: भारत में घूमने फिरने के लिए सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस समय बारिश धीरे-धीरे कम हो जाती है और मौसम काफी रूमानी होने लगता है। ऐसे में ज्यादातर पर्यटन स्थल घूमने के लिए आदर्श हो जाते हैं। इस महीने घूमना सुकून के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है। अगर आप भी इस महीने घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो बजट फ्रेंडली जगहों पर जा सकते हैं।
आज हम आप को कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सितंबर के समय मौसम काफी रोमांचक और आकर्षक रहता है। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ ट्रैवल का प्लान कर सकते हैं।
सिक्किम
भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्य सिक्किम की खूबसूरत वादियां, झरने और मठ काफी प्रसिद्ध हैं। इस महीने सिक्किम का माहौल बहुत रोमांटिक रहता है जो सफर को मजेदार बनाता है। ऐसी जगह पर आप पार्टनर के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यहां पर गंगटोक, त्सोमगो लेक, नाथुला पास, रूमटेक मठ जैसी जगहों को विजिट कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
महाबलीपुरम
तमिलनाडु का महाबलीपुरम सितंबर के समय घूमने के लिए शानदार जगह है जहां का मौसम ठंडा और आरामदायक हो जाता है। इस जगह कई ऐतिहासिक किले, मंदिर और बीच देखने को मिलेंगे। यहां पर शोर मंदिर, पंच रथ, महाबलीपुरम बीच आदि जगहों की सैर कर सकते हैं।
लद्दाख
सितंबर के समय लद्दाख की खुली सड़कों पर तफरी काट सकते हैं। इस समय यहां बर्फ पिघल चुकी होती है और आसमान नीला होता है। यहां आप अद्भुत प्राकृतिक दृश्य का अनुभव कर सकते हैं। लद्दाख में पैंगोंग लेक, खारदुंगला पास, लेह मार्केट, नुब्रा वैली आदि जगहों पर जाना न भूलें।
यह भी पढ़े:- अपने पेट्स के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन चीजों का ख्याल बनाएगा ट्रिप मजेदार
गोवा
मानसून के समय गोवा में कम भीड़ रहती है जिसकी वजह से यहां काफी शांति का अनुभव होता है। यहां पर आप समुद्र तट, पार्टी और लोकल फेस्टिवल का मजा ले सकते हैं। यहां आप बीच पार्टी, वॉटर स्पोर्ट्स, कसीनो, फोर्ट्स आदि घूम सकते हैं।
इसके अलावा आप सितंबर में अंडमान निकोबार द्वीप घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। इस समय यहां ब्लू वॉटर, सफेद रेत और वाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। यहां पर स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, सेलुलर जेल और हैवलॉक आईलैंड आदि जगहों पर घूम सकते हैं। यहां पर पार्टनर या दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती की जा सकती है।
