भारत में मार्च और अप्रैल में इन तीन जगहों पर जाना पड़ सकता है भारी! जान लें वजह
India Travel Tips: मार्च और अप्रैल का समय भारत में ट्रैवल सीजन माना जाता है। ऐसे में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां बढ़ती भीड़ और गर्मी की वजह से आपकी ट्रिप में मुश्किल और परेशानी आ सकती है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Places To Avoid In March April India: मार्च और अप्रैल का समय भारत में ट्रैवल सीजन माना जाता है। परीक्षाएं खत्म होने और स्कूलों में छुट्टियां शुरू होने के बाद ज्यादातर परिवार घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, हर जगह इस दौरान यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं होती। कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर इस समय भारी भीड़ हो जाती है जिससे न सिर्फ खर्च बढ़ता है बल्कि घूमने का अनुभव भी प्रभावित होता है। वहीं कई जगहों पर मौसम या स्थानीय गतिविधियां ट्रिप का मजा खराब कर सकती हैं।
ऐसे में अगर आप मार्च के अंत या फिर अप्रैल में यात्रा की योजना बना रहे हैं। तो पहले यह समझ लेना जरूरी है कि किन जगहों पर जाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
मार्च में राजस्थान के इन जगहों की ट्रिप बन सकती है मुश्किल
राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर जैसे रेगिस्तानी क्षेत्रों में मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी महसूस होने लगती है। यहां दिन का तापमान अक्सर 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जिससे घूमना काफी मुश्किल हो सकता है। तेज धूप और गर्म हवाएं ट्रिप का मजा बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में अगर आप इस समय राजस्थान जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जरूर सोचें। आरामदायक और सुखद यात्रा के लिए मार्च-अप्रैल में इन रेगिस्तानी इलाकों से दूरी बनाना ही बेहतर विकल्प माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में शुरू होगी 2500 की ‘ब्रेक दर्शन योजना’, मात्र 8 मिनट में हो सकेंगे ज्योतिर्लिंग दर्शन
गेटवे ऑफ इंडिया की डीजल नौकाएं होंगी इलेक्ट्रिक; ईंधन खर्च और प्रदूषण घटाने के लिए नीति बनाएगी सरकार
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
मार्च में मसूरी में बढ़ती भीड़ से हो सकती है परेशानी
मसूरी में मार्च से ही टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है क्योंकि स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगते हैं। इस दौरान बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की वजह से हालात ऐसे हो जाते हैं कि पार्किंग मिलना तो मुश्किल होता ही है। माल रोड पर आराम से चलना भी चुनौती बन जाता है। अगर आप सुकून भरी और बजट-फ्रेंडली ट्रिप की तलाश में हैं तो मार्च के महीने में मसूरी जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें।
यह भी पढ़ें: Hormuz Island Iran: लाल मिट्टी और रंगीन पहाड़ों वाला अद्भुत द्वीप, जहां समंदर की लहरों का रंग भी है खूनी लाल
मार्च-अप्रैल में आगरा घूमना पड़ सकता भारी
कम दूरी होने की वजह से लोग अक्सर दिल्ली के आसपास घूमने के लिए आगरा का प्लान बना लेते हैं। लेकिन मार्च और अप्रैल के महीनों में यहां घूमना आसान नहीं होता। इस दौरान तेज गर्मी और धूप के कारण बाहर निकलना और लंबे समय तक घूमना काफी मुश्किल हो सकता है। खासकर ऐतिहासिक स्थलों की सैर करते समय थकान और असहजता बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप आरामदायक ट्रिप चाहते हैं, तो इन महीनों में आगरा जाने से पहले एक बार जरूर सोचें।
