Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस जन्माष्टमी वृन्दावन जाए तो श्रीकृष्ण के इन खास मंदिरों में जरूर करें दर्शन

इस जन्माष्टमी बांके बिहारी श्रीकृष्ण के दर्शन करने उनके जन्मोत्सव को करीब से देखने अगर आप वृन्दावन जा रहे है तो साथ ही वहां के इन खास मंदिरों में दर्शन करना बिल्कुल न भूले।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 24, 2024 | 01:22 PM

वृंदावन मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए संपूर्ण वृंदावन ही श्रीकृष्ण का मंदिर है। वृंदावन में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। इस जन्माष्टमी बांके बिहारी श्रीकृष्ण के दर्शन करने उनके जन्मोत्सव को करीब से देखने अगर आप वृन्दावन जा रहे है तो साथ ही वहां के इन खास मंदिरों में दर्शन करना बिल्कुल न भूले।

वृंदावन की हर एक जगह ऐसी है जहां से श्रीकृष्ण का कोई न कोई किस्सा जुड़ा है। चाहे वो बचपने में रास रचाने का स्थान हो या अपने सखों के संग खेलने का वृंदावन की भूमि का हर स्थान वहां के रहवासियों के लिए और कृष्ण भक्त के लिए बेहद खास है। लेकिन वहां कुछ ऐसी जगहें भी है जहां से श्रीकृष्ण का विशेष नाता है। तो इस बार यदि आप वृंदावन जाने का प्लान बनाए तो इन स्थानों पर जाना न भूलें।

निधिवन, वृंदावन

वृंदावन में श्रीकृष्ण ने कई स्थानों पर लीलाएं की जिसे देखने वहां लोग खास जाते है। यहां का निधिवन श्रीकृष्ण की उन्हीं लीलाओं की एक जगह है। ऐसी मान्यता है कि इस वन में आज भी श्रीकृष्ण आते है और गोपियों संग रासलीला रचाते हैं। इस कारण रात के समय वहां किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होती।

सम्बंधित ख़बरें

बर्थडे स्पेशल: क्रिस्टी एली, कॉमिक टाइमिंग की क्वीन! जिन्हें साइंटोलॉजी से था प्यार

रवि तेजा की ‘भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मकर संक्रांति पर होगी रिलीज

VFX Film Nagpur: नागपुर में बनी मूवी ‘नर मशीना’, हॉलीवुड स्टाइल की साइंस-फिक्शन फिल्म

स्टेशन पर टिकट काउंटरों की कमी, यात्री हो रहे परेशान, सीनियर DCM से शिकायत, संख्या बढ़ाने की मांग

निधिवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

प्रेम मंदिर

मथुरा-वृंदावन की यात्रा करें तो प्रेम मंदिर भी काफी प्रसिद्ध मंदिर है। इस प्रेम मंदिर का निर्माण 2001 में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज द्वारा करवाया गया था। ये भव्य मंदिर बेहद खूबसूरत भी है और अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। रात के समय यहां ज्यादा भीड़ होती है क्योंकि यहां होनेवाला लाइट शो देखने लायक होता और अद्भुत होता है।

प्रेम मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

बांके बिहारी मंदिर

वृंदावन में श्रीकृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है बांके बिहारी मंदिर। बांके बिहारी मंदिर की ऐसी मान्यता है कि यहां स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह यहां स्वयं प्रकट हुई है। इस खास मंदिर में जन्माष्टमी बहुत ही भव्य रूप में मनाई जाती है जहां देश दुनिया से लोग इसके दर्शन करने हजारों की संख्या में यहां पहुंचते है।

यह भी पढ़ें- रणकपुर में स्थित है तीर्थंकर ऋषभनाथ का ये सुप्रसिद्ध मंदिर…

गोविंद देव मंदिर

वृंदावन में मौजूद भगवान कृष्ण के गोविंद देव मंदिर को राजा मानसिंह ने सन 1590 में बनवाया था। यहां ऐसा माना जाता है कि यह वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि अपने दौर में यह मंदिर 7 मंजिला हुआ करता था।

लेकिन, मुगलकाल के दौरान तत्कालीन मुगल आक्रांता औरंगजेब ने इस मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की थी। उन्होंने इस मंदिर की चार मंजिलों को गिरा दिया था। तब से लेकर यह मंदिर आज भी 3 मंजिल का ही है।

राधा गोविंद देव मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

इस्कॉन मंदिर

वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर यहां आने वाले लोगों के बीच एक मुख्य आकर्षण केंद्र है। इस मंदिर के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद थे, जिन्होंने खुद इस इस्कॉन मंदिर की नींव रखी थी। यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी कई भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इस्कॉन मंदिर को श्री कृष्ण बलराम मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।

इस्कॉन मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

श्री रंगनाथ मंदिर

श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन-मथुरा मार्ग पर स्थित है जो वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर आपको अपनी दक्षिण भारत की सभ्यता याद दिलाएगा। ये मंदिर दक्षिण सभ्यता में बना होने के कारण काफी मशहूर है।

यह भी पढ़ें- भारत में चलती है एशिया की सबसे महंगी ट्रेन, किराया इतना कि खरीद सकें 2BHK फ्लैट

साथ ही यहां का मुख्य आकर्षण ये है कि यहां श्रीकृष्ण की मूर्ति एक दूल्हे के रूप में मौजूद है। यह मंदिर खासतौर पर एक दक्षिण भारतीय वैष्णव संत- भगवान श्री गोदा रणगमन्नार और कृष्ण के अवतार- भगवान रंगनाथ को समर्पित है।

 

This janmashtami visit these temples prem temple iskcon of shree krishna in vrindavan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2024 | 12:19 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.