-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Most Expensive Train In Asia Running In India Is Maharaja Express Know The Cost Of Ticket
भारत में चलती है एशिया की सबसे महंगी ट्रेन, किराया इतना कि खरीद सकें 2BHK फ्लैट
- Written By: प्रिया जैस
एशिया की सबसे महंगी ट्रेन जिसका किराया सुनकर आपके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी। ठाठ बाट ऐसे कि किसी राजमहल से कम नही ये ट्रेन। घूमने के लिए ट्रैवल के लिए सबसे महंगी ट्रेन आखिर ऐसा क्या है इस ट्रेन में और क्यों है इसका किराया इतना महंगा आइये हम आपको बताते है।

एशिया की सबसे महंगी ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ट्रेन जो भारत की कई लोगों के ट्रैवल करने का जरिया है। ट्रेन में आज तक जनरल कोच, रिजर्वेशन कोच, एसी कोच ये सब से तो आप रोजमर्रा की जिंदगी में रूबरू हो चुके है। जिसमें देश का हर व्यक्ति चाहे वो किसी भी इकॉनॉंमी क्लास से आता हो वो सफर कर सकता है।
आपको लगता होगा कि देश में सफर के लिए राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी, वंदे मातरम जैसी ट्रेनों में ज्यादा किराया देकर सबसे आरामदायक सफर किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है ये हम इसलिए कह रहे है क्योंकि भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है जिसमें बैठना आम लोगों के बस की बात नहीं है।
इस ट्रेन में बैठना तो दूर की बात शायद इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी भी नहीं है। ये ट्रेन है इतनी खास की इसे करोड़पति ही जाना अफॉर्ड कर सकते है। ट्रेन की टिकट इतनी ज्यादा है कि उस कीमत से आप दिल्ली में 2 BHK फ्लैट ले सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
एशिया की सबसे महंगी ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
देश की सबसे महंगी ट्रेन
भारत में ये एक ऐसी ट्रेन है जिसकी टिकट किसी 5 स्टार होटल से भी ज्यादा हो सकती है। ये भारत की सबसे महंगी ट्रेन है जिसका नाम है महाराजा एक्सप्रेस। इसकी टिकट हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। आप सोच रहे होंगे की लाखों की टिकट रखने वाले इस ट्रेन की क्या खासियत है। तो हम आपको बताते चले कि अपने नाम को साकार करते हुए ये ट्रेन वो सारे आराम और सुविधाएं मुहैय्या कराती है जो एक महाराजा के पास होती है।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महाराजा एक्सप्रेस में खास क्या है?
इस महाराजा एक्सप्रेस में तमाम राजसी सुविधाएं है। इतनी महंगी ट्रेन में ट्रैवल करना आपके ट्रैवल को आलीशान बनाता है। ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी एशिया की सबसे महंगी और लक्जुरियस ट्रेन है। महाराजा एक्सप्रेस की शुरुआत साल 2010 में हुई थी।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
एशिया की सबसे महंगी ट्रेन
एशिया की इस सबसे महंगी ट्रेन की सुविधाओं की बात करें तो इसमें तमाम राजसी सुविधाएं है,जो एक 5 स्टार होटल में मिलती है। इस ट्रेन में 8 दिनों का सफर होता है जिसमें यात्री लग्जरी लाइफ का पूरा मजा से सकता है। इस ट्रेन की सजावट महल की तरह है। यहां राजाओं के ठाठ वाली कुर्सियां, टेबल, बेड, खाने-पीने और इंटीरीयर का इंतजाम है।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महाराजा एक्सप्रेस कहां से कहां तक जाती है?
इस ट्रेन दिनों का सफर तय करती है। जिसमें ये ताजमहल, खजुराहो मंदिर, रणथंभौर, और वाराणसी के स्नान घाटों के साथ-साथ देश के कई खास जगहों की सैर कराती है। वर्तमान की बात करें तो यह ट्रेन 4 अलग-अलग रूटों पर चलती है। जिसमें आप अपना पसंदीदा रूट चुन सकते है। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन IRCTC करती है।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महाराजा ट्रेन में सुविधाएं
ट्रेन में प्रेजिडेंशियल सुइट, डिलेक्स, डिलेक्स कैबिन, जूनियन सूईट, सुईट जैसे कई ऑप्शन है। ट्रेन में शॉवर वाला बाथरूम से लेकर बैडरूम, मिनी बार, लाइव टीवी जैसी तमाम सुविधाएं हैं। ट्रेन में एयरकंडीशनर हैं और बाहर का नजारा लेने के लिए शानदार बिग विंडोज हैं।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महाराजा एक्सप्रेस का किराया
जब नाम ही महाराजा एक्सप्रेस है तो जाहिर है कि किराया भी अधिक होगा। इस ट्रेन में भी किराया ट्रेन के रूट और कैबिन क्लास पर निर्भर करता है। सबसे सस्ता दिल्ली-आगरा-रणथंबोर-जयपुर-दिल्ली रूट के लिए महाराजा एक्सप्रेस का टिकट डबल एक्यूपेंसी डिलक्स कैबिन का है, जिसका किराया है 4,13,210। इसके अलावा जूनियर सूईट के लिए 4,39,400 रुपये, सूईट के लिए 6,74,310 रुपये और प्रेसिडेंशियल सुईट के लिए 11,44,980 रुपये इसका किराया है।
महाराजा एक्सप्रेस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
कैसे करें टिकट बुक
इसका दूसरा रूट दिल्ली-जयपुर-रणथंबोर-फतेहपुर सिकरी-आगरा-खजुराहो-वाराणसी-दिल्ली रूट पर डिलक्स कैबिन का किराया 6,54,880 रुपये, जूनियर सुईट का किराया 8,39,930 रुपये, सूईट का किराया 12,24,410 रुपये, प्रेसिडेंशियल सूईट का किराया 21,03,210 रुपये तक है।
महाराजा एक्सप्रेस के अलग-अलग रूट पर किराया अलग-अलग है। इस ट्रेन की टिकट बुकिंग के लिए आपको महाराजा एक्सप्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप बुकिंग कर सकते है।
Most expensive train in asia running in india is maharaja express know the cost of ticket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










