- Hindi News »
- Travel »
- These 7 Temples Of Assam Will Be Connected To The Water Route Of Brahmaputra River
ब्रह्मपुत्र नदी के जल मार्ग से जुड़ेंगे असम के ये 7 मंदिर, परियोजना को मिली मंजूरी
असम सरकार को केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय से 10 जलमार्ग परियोजनाओं को विकसित करने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत राज्य के सात प्रमुख मंदिरों को ब्रह्मपुत्र नदी के जल मार्ग से जोड़ा जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

ब्रह्मपुत्र नदी (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: मंदिरों तक पहुंचने के लिए देश में कई तरह के परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई मार्ग का इस्तेमाल होता है तो कहीं रोपवे या केबल कारों का उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार अब असम में भी जल मार्ग के जरिए मंदिर को जोड़ने का काम किया जाएगा। बता दें कि असम सरकार को केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय से 10 जलमार्ग परियोजनाओं को विकसित करने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत राज्य के सात प्रमुख मंदिरों को ब्रह्मपुत्र नदी के जल मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
परियोजना को मिली मंजूरी
असम सरकार को इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है। पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार यह परियोजना सागरमाला योजना के तहत 645.56 करोड़ रुपये के निवेश से बनाई जाएगी। इसे वित्त मंत्रालय की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि सागरमाला परियोजना का उपयोग समुद्री इलाकों में जल मार्ग आदि बनाने का काम किया जाता है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तरह 12 तैरने वाले टर्मिनल बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांड और जोगीघोपा में 2 मल्टी मॉडल टर्मिनल, बोगीबील और टुबरी में दो स्थायी टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।
इन 7 मंदिरों को जोड़ेगा जलमार्ग
असम सरकार इस परियोजना के तहत ब्रह्मपुत्र नदी के जल मार्ग से 7 मंदिर को जोड़ेगी उसमें शक्तिपीठ कामाख्या, पांडुनाथ मंदिर, अश्वक्लांत मंदिर, गोविंद मंदिर, चक्रेश्वर मंदिर और औनियाती सात्रा मंदिर शामिल हैं। इन सभी मंदिरों को ब्रह्मपुत्र नदी के जलमार्ग से एक सूत्र में जोड़ा जाएगा। असम के ये मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि इनके आसपास का वातावरण भी बहुत ही सुंदर है। इस वजह से पर्यटक और तीर्थ यात्री इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए हर साल यहां पर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
असम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात
असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप
Assam Election 2026: चाय के बागानों में दिखा पीएम मोदी का खास अंदाज, महिलाओं संग तोड़ी पत्तियां
क्या है इन मंदिरों की विशेषता
कामाख्या मंदिर भारत के असम में स्थित प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह देवी कामाख्या को समर्पित सबसे प्राचीन शक्तिपीठों में से एक है। यह मंदिर अपने अनूठे अनुष्ठानों और देवी के वार्षिक मासिक धर्म चक्र का जश्न मनाने वाले अंबुबाची मेले के लिए दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है।
अश्वकलंता मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और अपने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि यहाँ कृष्ण की मूर्ति पौराणिक ऋषि नारद द्वारा स्थापित की गई थी। असम के तेजपुर में दौल गोविंदा मंदिर भी भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर होली के त्यौहार के दौरान अपने रंगीन उत्सवों के लिए जाना जाता है।
उमानंद मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी में मयूर द्वीप पर बना एक और प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ नाव से पहुँचा जा सकता है। चक्रेश्वर मंदिर असम के हाजी गाँव में एक सुंदर मंदिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है और यह स्थान अपने शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। 17वीं शताब्दी में स्थापित औनियाती सातरा, असम के सबसे खूबसूरत और अनोखे स्थानों में से एक माजुली में है। यह स्थान भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्रमुख वैष्णव मठ है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
These 7 temples of assam will be connected to the water route of brahmaputra river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














