मथुरा-वृंदावन के इन 5 मंदिरों में मनाएं होली का जश्न, चार-गुना बढ़ जाएगा आनंद
Braj Holi 2025: मथुरा और वृंदावन भगवान श्री कृष्ण और उनकी लीलाओं की वजह से जाना जाता है। यहां की होली का जश्न पूरी दुनिया में मशहूर है। जहां पर आपको रंगों के अलावा अन्य चीजों से भी लोग होली खेलते हुए नजर आएंगे। यहां पर होली एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक चलती है। मथुरा-वृंदावन में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है। इस वर्ष होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस पवित्र और आध्यात्मिक जगह पर जाकर त्यौहार मना सकते हैं। यहां की होली की जश्न आपको जीवन भर याद रहेगा। मथुरा-वृंदावन के इन कुछ मंदिरों में होली बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
वृंदावन का प्रेम मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बता दें कि यह मंदिर कुछ सालों पहले ही बनाया गया है। जिसमें सफेद सुंदर संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है। रात के समय यह मंदिर रोशनी से जगमगा उठता है। मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी की अलग-अलग लीलाओं को दिखाया गया है। होली के अवसर पर इस मंदिर को घूमने का प्लान कर सकते हैं।
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर होली के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर अलग ही तरह से होली की धूम दिखती है। यहां पर फूलों की वजह से होली मशहूर है। यहां पर आप मंदिर में आध्यामिक्ता के साथ-साथ दिव्यता का भी अनुभव कर सकते हैं। सुबह और शाम को मंदिर में कीर्तन होते हैं जो भक्तों को आकर्षित करते हैं।
हिंदू धर्म में वृंदावन को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का केंद्र माना जाता है। यहां पर एक नहीं बल्कि हजारों मंदिर हैं जिनमें से एक राधा वल्लभ है। यहां पर होली का आनंद लिया जा सकता है। मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस मंदिर में एक बार जरूर विजिट करें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
होली और रंगोत्सव देखने के लिए राधा रमण मंदिर घूमने का प्लान किया जा सकता है। बता दें कि इस मंदिर को गोपाल भट्ट गोस्वामी ने स्थापित किया था। राधा रमण मंदिर में राधा कृष्ण के लिए दिव्य भक्ति का अनुभव करने यहां आ सकते हैं। होली खेलने का आनंद यहां पर चार गुना बढ़ जाएगा।
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर की होली भी आप देखने जा सकते हैं। यहां का मंदिर प्रांगण बांके बिहारी मंदिर से बड़ा है जिसकी वजह से भीड़ भाड़ और धक्का मुक्की नहीं होती है। ऐसे में आप यहां पर होली का आनंद ले सकते हैं।