गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तमिलनाडु के ये 5 शहर लिस्ट में करें शामिल
अगर आपका प्लान गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने का है, तो आपको तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, मदुरै और रामेश्वरम जरूर जाना चाहिए। राज्य के ये शहर ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। ऐसे में तमिलनाडु की यात्रा आपको शानदार अनुभव दे सकती है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
घूमने के लिए तमिलनाडु के 5 सबसे प्रसिद्ध शहर (सौजन्यः डिजाईन फोटो)
चेन्नईः गर्मियों की छुट्टियों में कई लोग परिवार के साथ बाहर घूमने जाते है। अगर आप भी इन छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो, आज हम आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प लेकर आए हैं।आपके घूमने के लिए तमिलनाडु बहुत अच्छा विकल्प है। यहां की संस्कृती और इतिहास हर किसी के मन को भा जाता है।
तमिलनाडु भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से एक हैं। यह राज्य अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। तमिलनाडु भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य के सभी शहर ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। ऐसे में तमिलनाडु की यात्रा आपको शानदार अनुभव दे सकती है। तो आइए जानते हैं घूमने जाने के लिए तमिलनाडु के 5 सबसे अच्छे शहरों के बारें में
महाबलीपुरम
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार! बिना मंत्रियों के कई अहम विभाग, सियासी चर्चाएं तेज
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
महाबलीपुरम एक प्राचीन शहर है, जहां कई ऐतिहासिक जगहें हैं। इनमें शोर मंदिर, गणेश रथ मंदिर और वराह मंदिर शामिल हैं। यह जगह आपको अपने प्राचीन इतिहास के करीब लेकर जाएगी। आप इस शहर का शानदार अनुभव ले सकते हैं।
कांचीपुरम
कांचीपुरम शहर कांजीवरम साड़ियों के लिए फेमस है। यहां पर घूमने लायक कई जगहें हैं। बताया जाता है कि यह शहर हजारों सालों से भी पुराना है। इस शहर पर किसी जमाने में तमिलनाडु के चोल और पल्लव राजवंश का राज था। कांचीपुरम में कैलाशनाथ मंदिर और कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, जहां हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं।
मदुरै
मदुरै भी तमिलनाडु के प्रमुख शहरों में से एक है। मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, यहां पर लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते है। इस मंदिर को मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।
चेन्नई
चेन्नई बीचों और साउथ इंडियन खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मरीना बीच देश का सबसे लंबा समुद्र तट है। देश के कई हिस्सों से लोग इस बीच पर अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं।
रामेश्वरम
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामेश्वरम प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां पर रामेश्वर मंदिर, अग्नि तीर्थ, धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर हैं।यहां पर हर साल लाखों की संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं।
