कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में, फैमिली के साथ इन खूबसूरत जगहों का बनाएं प्लान
परिवार के साथ घूमने का अगर प्लान बना रहे है और समझ नहीं आ रहा कि कहा घूमने जाए तो हम आपको बताते है। आप परिवार के साथ गुजरात जा सकते है। गुजरात धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और संस्कृति का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। जहां आप हर तरह का टूर इंजॉय कर सकते है।
- Written By: प्रिया जैस
गुजरात (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: परिवार के साथ घूमने का अगर प्लान बना रहे है और समझ नहीं आ रहा कि कहा घूमने जाए तो हम आपको बताते है। आप परिवार के साथ गुजरात जा सकते है। गुजरात धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और संस्कृति का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। जहां आप हर तरह का टूर इंजॉय कर सकते है।
यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल भी मिलेंगे, नेशनल पार्क भी मिलेगा, श्रीकृष्ण का धाम भी मिलेगा और बहुत कुछ तो औऱ क्या चाहिए चलिए बताते है आपको गुजरात की तमाम खास कुछ टूरिस्ट प्लेस।
गिर राष्ट्रीय उद्यान
गिर नेशनल पार्क गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। यह इकलौता ऐसा नेशनल पार्क है जो एशियाई सिंहों का संरक्षण करता है। यह एशियाई सिंहों का प्राकृतिक आवास है। अगर आप गुजरात घूमने जा रहे है तो इन एशियाई सिंहों को देखने जरूर जाना।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army CDM Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
पेरमिली गांव ने लिया शराबमुक्त बनने का संकल्प, ग्रामसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Chhattisgarh High Court Recruitment 2026: लाइब्रेरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 62 हजार तक सैलरी
नागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
कच्छ का रण
महान कच्छ का रण मीलों तक फैला एक विशाल नमक का रेगिस्तान है। यहां घूमने के लिए विशेष रूप से दिसंबर-जनवरी में लोग आते है। इस समय कच्छ का रण बहुत ही आकर्षक और सुंदर लगता है।
यह भी पढ़ें- रोमांच से भरा ‘पारो’ नेचर लवर और ट्रेकिंग लवर के लिए है बेस्ट प्लेस
सोमनाथ मंदिर
सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास तथा हिंदुओं के चुनिन्दा और महत्वपूर्ण मन्दिरों में से एक है। इसे आज भी भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना जाता है। सोमनाथ मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बन्दरगाह में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था।
सोमनाथ मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
द्वारका
सोमनाथ से करीब दो सौ किलोमीटर दूरी पर प्रमुख तीर्थ श्रीकृष्ण की द्वारिका है। ये श्रीकृष्ण की ऐतिहासिक मंदिरों से बनी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है। जहां रोज श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते है।
मांडवी समुद्र तट
मांडवी समुद्र तट व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ये तट खासकर अपने प्राचीन रेतीले तटों, नीले पानी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही य़े समुद्र तट अपने पारंपरिक जहाज निर्माण यार्ड के लिए भी प्रसिद्ध है, जहाँ लकड़ी के जहाज अभी भी बनाए और मरम्मत किए जाते हैं। जो एक बार जरूर देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- एक सींग वाले गेंडे के लिए मशहूर है ये नेशनल पार्क, नेचर और वाइल्ड लाइफ लवर है तो यहां जाना न भूलें
स्टैचू ऑफ यूनिटी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के पहले उप प्रधानमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक विशाल स्मारक है, जो भारत के गुजरात में स्थित है। ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी लंबाई 182 मीटर (597 फीट) है। जिसे देखने देश-विदेश से लोग देखने आते है।
