वैलेंटाइन वीक के पहले दिन पार्टनर के साथ इस तरह दिल्ली में बिताएं अपना दिन, हमेशा रहेगा याद
फरवरी में वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बहुत ही स्पेशल होता है जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। इस वीक कई लोग पार्टनर को खुश करने और स्पेशल फील करवाने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन पार्टनर के साथ इस तरह दिल्ली में बिताएं अपना दिन, हमेशा रहेगा याद
Valentine Day 2025: फरवरी में वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बहुत ही स्पेशल होता है जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। इस वीक कई लोग पार्टनर को खुश करने और स्पेशल फील करवाने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए अक्सर लोग अलग-अलग जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बता दें कि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें पहला दिन रोज डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन अपने पार्टनर के लिए स्पेशल बनाने के लिए कुछ तरीकों को अपनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं वैलेंटाइन वीक का पहला दिन किस तरह प्लान किया जा सकता है।
रोज डे पर ऐसे करें ट्रिप प्लान
वैलेंटाइन के पहले दिन आप पार्टनर के साथ खूबसूरत जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए दिल्ली बेस्ट रहेगी। अगर आप यहीं रहते हैं तो यहां के पार्क या कैफे में दिन को प्लान किया जा सकता है। अगर आप शहर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ घर के आसपास की जगह पर भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।
पार्टनर के साथ सबसे पहले सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करें। सुबह पार्टनर को ब्रेकफास्ट के साथ गुलाब दे सकते हैं। जिससे सुबह की शुरुआत रोमांटिक तरीके से की जाए। इसके लिए आप दिल्ली के स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। इसके बाद आप मूवी टिकट बुक करके कोई रोमांटिक मूवी का मजा लिया जा सकता है। मूवी देखने के बाद पार्टनर के साथ शहर की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
कहीं देर न हो जाए! पार्टनर की इन शिकायतों को न करें अनसुना, जानें क्यों आती है प्यार के बीच दरार
First Relationship Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां? जानें पहली रिलेशनशिप से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Relationship Tips: क्या आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ कंट्रोल? इन 4 सवालों में छिपा है सच
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
किन जगहों पर पार्टनर को घुमाएं
अगर आप दिल्ली में समय बिता रहे हैं तो लोदी गार्डन, सुंदर नर्सरी जैसे पार्क में समय बिता सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक, राजौरी गार्डन, कमला नगर मार्केट भी घूम सकते हैं। लड़कियों को शॉपिंग करना पसंद होता है ऐसे में आप उन्हें सरोजिनी नगर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में कई ऐतिहासिक किले और मंदिर मौजूद हैं जो दिन का ट्रिप सुकून भरा बना देंगे। इस तरह शाम होने के बाद अच्छी जगह खाना खाने के बाद वापस घर पर जा सकते हैं।
