Mother’s Day 2025: मां के साथ नोएडा में बिताएं यादगार पल, इस तरह बनाएं पूरे दिन को खास
मां के साथ बिताया हुआ हर पल खास होता है। इसे और ज्यादा खास बनाने के लिए आप नोएडा की बेहतरीन जगहों पर उनके साथ घूमने जा सकते हैं। मदर्स डे पर इन जगहों पर घूमकर कुछ यादगार और सुनहरे पलों को सजा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
मां के साथ नोएडा में बिताएं यादगार पल, इस तरह बनाएं पूरे दिन को खास
Noida Places to Visit with Mother: मां बच्चों के लिए अपना हर काम छोड़कर उसकी हर जरूरत को पूरा करती है। सुबह अपनी नींद खराब करना हो या फिर रात को देर में सोना हो। बच्चे के लिए वह कभी नहीं थकती है। हर मां चाहती है कि उसका बच्चा जीवन में तरक्की करे। बड़े होने तक भी एक मां के लिए उसका बच्चा बच्चा ही रहता है। वह उसे उतना ही प्यार और दुलार करती है जितना वह छोटे में करती थी। बड़े होने पर हमारा यह फर्ज बनता है कि उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाए और खास दिनों पर उनके लिए कुछ यूनिक किया जाए। जिससे यह पल उनके लिए उम्र भर के लिए यादगार बन जाए।
मां के लिए कुछ स्पेशल करने के लिए मदर्स डे से अच्छा मौका और क्या हो सकता है। मई के दूसरे रविवार को हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर आप मां के साथ पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं और खूब मौज मस्ती कर सकते हैं। आज हम आपको नोएडा की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर आप मां के साथ समय बिता सकते हैं।
मंदिर दर्शन करने का प्लान
मां के साथ सुबह के समय मंदिर दर्शन करने का प्लान कर सकते हैं। इसके बाद किसी अन्य जगह पर घूमने जा सकते हैं। नोएडा सेक्टर 40 में स्थित साईं बाबा का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। इसके अलावा यहां पर अय्यप्पा मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
मां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
ओखला बर्ड सैंक्चुरी
सुबह के समय प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं तो पक्षियों और हरियाली से भरी यह जगह चुन सकते हैं। सुबह के समय यहां पर जाना बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। यहां पर कई तरह के प्रजातियों वाले पक्षी देखने को मिलते हैं। सुकून और यादगार पल बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर बैठकर मां के साथ बातचीत की जा सकती है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
शाम को डिनर पर ले जाएं
शांत और हरियाली भरी जगह पर मां के साथ समय बिताना चाहते हैं तो बोटेनिकल गार्डन जाने का प्लान कर सकते हैं। सुबह या शाम के समय इस जगह पर जाना बेहतरीन रहेगा। इसके अलावा शॉपिंग करने के लिए नोएडा के डीएलएफ मॉल जा सकते हैं। दिनभर घूमने और सुनहरे पलों को इकठ्ठा करने के बाद रात के समय मां के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर प्लान किया जा सकता है। यह उनको एक खास अनुभव देगा। बच्चों के साथ बिताया हुआ यह दिन वह कभी नहीं भूल पाएंगी।
