वैष्णो देवी का एहसास कराता ये मंदिर जहां नवरात्रि में रहती भक्तों की धूम, जरुर बनाए दर्शन का प्लान
नवरात्रि का पावन त्योहार जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस अवसर पर अगर आप दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे है तो दिल्ली में स्थित इन मंदिरों के दर्शन जरुर करें। जहां नवरात्रि के समय भक्तों की भीड़ से गुंजायमान रहता है।
- Written By: प्रिया जैस
शीतला माता मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: 3 अक्टूबर गुरुवार से जल्द ही नवरात्रि का पर्व शुरु होने वाला है। इस त्योहार के अवसर पर भक्त देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करते है। उनके दर्शन करने मंदिरों में पहुंचते है। इस समय भक्त उन मंदिरों में भी दर्शन का प्लान बनाते है जहां आमतौर पर जाना संभव नहीं होता।
भारत में कई ऐसे दुर्गा देवी के मंदिर स्थापित है , जहां भक्तों के कष्ट मां दुर्गा हर लेती है। इसलिए इन मंदिरों में शुरु से ही बड़ी भीड़ लगी होती है। देवी दुर्गा के 9 रूपों को पूजने अगर आप भी दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा देवी के मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बना रहें है तो इसे जरुर पढ़ें।
गुफा वाला मंदिर
यह मंदिर माता वैष्णो की गुफा की तरह बनाया गया है, जहां मंदिर से निकलते ही आपको भैरव बाबा के भी दर्शन प्राप्त होंगे। इस गुफा की वजह से ये मंदिर भक्तों के बीच बहुत फेमस है। नवरात्रि के दौरान तो यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं। यहां दुर्गा देवी की भव्य मंदिर स्थित है जिसके दर्शन करने भक्त श्रद्धा से पूजा अर्चना करने दूर-दूर से आते है।
सम्बंधित ख़बरें
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
HCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
गुफा वाला मंदिर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें- भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए मशहूर, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
बता दें, कि इस गुफा की लंबाई 140 फीट है। इस गुफा के अंदर से होकर जब भक्त माता के दर्शन करने जाते है तो बिल्कुल वैष्णो देवी के दर्शन का अहसास होता है। जो एक तरह से वैष्णो देवी न जा पाने वाले भक्तों के लिए एक अद्भुत अहसास कराता है। ये गुफा वाला मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं।
शीतला माता मंदिर
दिल्ली का शीतला माता मंदिर अपनी पवित्रता, धार्मिक मान्यताओं और साथ ही यहां की अद्भुत सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला के साथ-साथ शीतला माता की भव्य मूर्ति स्थापित है, जहां भक्त श्रद्धा भाव से माता के दर्शन करने आते है। नवरात्रि के पावन अवसर पर इन मंदिरों में बहुत भीड़ होती है।
यह भी पढ़ें- ब्रह्मकपाल तीर्थ में पिंडदान का होता है विशेष महत्व, जानिए इस जगह की खासियत
नवरात्रि के समय यहां भजन -कीर्तन, विशेष पूजा, धार्मिक अनुष्ठान आदि बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यहां से नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर मेट्रो स्टेशन है, जिससे आप आसानी से यहां पहुंच सकते है।
