Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान इस दिन खुलने को है तैयार, जानें कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

राष्ट्रपति भवन के पीछे मौजूद अमृत उद्यान हर साल एक सीमित अवधि के लिए आम जनता के लिए खोला जाता है। जहां पर आपको कई प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे जो साल में केवल एक खास समय के लिए ही खिलते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 27, 2025 | 06:00 AM

अमृत उद्यान (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के पीछे मौजूद अमृत उद्यान हर साल एक सीमित अवधि के लिए आम जनता के लिए खोला जाता है। जहां पर आपको कई प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे जो साल में केवल एक खास समय के लिए ही खिलते हैं। बता दें कि दिल्ली में यह अमृत उद्यान सिर्फ दो बार आम लोगों के लिए खोला जाता है। एक बार फिर यह आम लोगों के लिए खुलने के लिए तैयार है। जहां पर आप रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ ले सकते हैं। इस जगह को घूमने के लिए आपको टिकट बुक करना होगा।

अमृत उद्यान के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का है। इस जगह आखिरी एंट्री शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होती है उसके बाद आपको यहां अंदर जाने का मौका नहीं मिलेगा। सभी लोगों को शाम 6 बजे यहां से बाहर निकाल दिया जाता है। यह पार्क हफ्ते के 6 दिन खुला रहता है। हालांकि यह सोमवार के दिन आम लोगों के लिए बंद रहता है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो का नजदीकी स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरियट यानी केंद्रीय सचिवालय है जहां से आप पैदल भी जा सकते हैं।

कब खुलने वाला है अमृत उद्यान

अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में करीब 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है। यहां पर परिवार के साथ जाना अच्छा प्लान हो सकता है। बता दें कि अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। दिल्ली मतदान की वजह से यह 5 फरवरी को बंद रहेगा।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो अपने साथ पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा फोन लेकर जाने पर पाबंदी नहीं है लेकिन फोटो खींचना या वीडियो बनाना मना है। इसके अलावा अंदर  पान, सिगरेट और खाने का सामान भी साथ नहीं लेकर जा सकते हैं। आपको अंदर खाने के लिए फूड स्टॉल भी नहीं मिलेगा। अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर  जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

Rashtrapati bhavan amrit udyan is ready to open in delhi know how to book tickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Delhi

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, प्रशासन का नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद करने का आदेश

2

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, CM रेखा गुप्ता ने लिया स्थिति का जायजा

3

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

4

दिल्ली से अमृतसर तक ट्रिप पर मिलेगा घूमने का खूब मौका, इस पैकेज में करें टिकट बुक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.