वृंदावन के इस आश्रम में मिल सकते हैं प्रेमानंद महाराज, जानें क्या है दर्शन करने के नियम
प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रख्यात संत है जो किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके सत्संग अक्सर आपने देखे व सुने होंगे। उनसे मिलने के लिए क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स, नेता और बड़े बड़े लोग आते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रेमानंद महाराज आश्रम वृंदावन (सौ. सोशल मीडिया)
Premanand ji Maharaj Ashram: प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रख्यात संत है जो किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके सत्संग अक्सर आपने देखे व सुने होंगे। उनसे मिलने के लिए क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स, नेता और बड़े बड़े लोग आते हैं। हाल ही में उनसे मिलने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज की गिनती राधारानी के परम उपासकों और देश के प्रसिद्ध संतों में की जाती है। वह अक्सर पीले वस्त्र धारण करते हैं। आपने उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा। अगर आप असल जिंदगी में उनसे मिलना चाहते हैं, तो इसके लिए वृंदावन में मौजूद उनके आश्रम जाना होगा।
कितने बजे मिल सकते हैं प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए उनके आश्रम वृंदावन के श्री राधाकेली कुंज के पास जाना होगा। इसके लिए आपको रात के 2.30 बजे आने होगा। उनका आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्तिवेदांता हॉस्पिटल के सामने है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज रोजाना अपने आवास से राधाकेली आश्रम तक पैदल चलकर आते हैं। हर रोज हजारों की संख्या में उनके मिलने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
टोकन के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने व उनका सत्संग सुनने के लिए आपको करीब दो दिन का समय लगेगा। आश्रम में हर सुबह 9.30 बजे महाराज अपने शिष्यों द्वारा अलग-अलग टोकन देते हैं। इस टोकन की मदद से अगले दिन महाराज जी के दर्शन किए जा सकते हैं। बता दें कि उनसे मिलने के लिए आपके पास आधार कार्ड जरूर होना चाहिए। अगर आप प्रेमानंद जी से अकेले में बातचीत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको टोकन मिलने के बाद अलगे दिन सुबह 6.30 बजे आश्रम आना होगा। जिसके बाद करीब एक घंटे के बार महाराज से आप आश्रम में प्रश्न पूछ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
जिंदगी बदलनी है तो याद रखें ये 2 बातें नाम और सत्संग, नहीं तो पड़ सकता है भारी
गलत सोच से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 अचूक उपाय, जिंदगी बदल जाएगी, प्रेमानंद महाराज का दिव्य मार्गदर्शन
श्रीकृष्ण की शरण में ऐसा समर्पण, जो बदल दे जीवन, प्रेमानंद महाराज की सच्ची सलाह
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
प्रेमानंद महाराज की ऑफिशियल वेबसाइट वृंदावन रस महिमा पर जाकर आप संपर्क कर सकते हैं। जहां पर आपको उनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। अगर आप राधा केलि कुंज के बाहर सिर्फ दर्शन करना चाहते हैं, तो रात पहुंचना होगा। आप यहां परिवार के साथ टोकन लेकर महाराज जी के दर्शन करने आ सकते हैं।
