गणतंत्र दिवस पर देश के इन प्रसिद्ध बॉर्डर पर बना सकते हैं घूमने का प्लान, दिखेगी भारत के इतिहास की झलक
भारत में 26 जनवरी का दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ हर राज्य में मनाया जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गणतंत्र दिवस पर देश के इन प्रसिद्ध बॉर्डर पर बना सकते हैं घूमने का प्लान
Republic Day 2025: भारत में हर साल 26 जनवरी का दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ हर राज्य में मनाया जाता है। इस दिन इंडिया गेट से लेकर कारगिल तक खुशियां मनाई जाती हैं। इस दिन देश के हर व्यक्ति का जज्बा देखने लायक होता है। इस खास अवसर पर इंडिया गेट पर भव्य झांकियां लगती हैं। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। अगर इस गणतंत्र दिवस के मौके पर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत में मौजूद ऐतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां के चर्चित बॉर्डर पर इस दिन बहुत ही खास रौनक होती है।
अटारी वाघा बॉर्डर
देश के सबसे चर्चित बॉर्डर की बात करें तो सबसे पहला नाम अटारी-वाघा बॉर्डर का आता है। यह पंजाब के अमृतसर में स्थित है जहां पर देश विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। अटारी वाघा बॉर्डर के तरह भारत और दूसरी तरफ पाकिस्तान है। यह बॉर्डर दोनों देशों को अलग करने का काम करता है। यहां पर 26 जनवरी के दिन लाखों भारतीय घूमने और परेड देखने के लिए आते हैं। इस मौके पर कई सेलिब्रिटी भी यहां पहुंचते हैं। इस गणतंत्र दिवस आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
लोंगेवाला बॉर्डर
गणतंत्र दिवस के मौके पर लोंगेवाला बॉर्डर घूमने का प्लान भी किया जा सकता है। यह राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है। जिसे राजस्थान का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भी माना जाता है। यह बॉर्डर भारत और पाकिस्तान की सीमाओं को अलग करता है। यहां पर 26 जनवरी के अलावा अन्य दिनों में काफी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस जगह परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय चौक पर अद्भुत नजारा: सेनाओं और CAPF बैंड ने बांधा समां, राष्ट्रपति-पीएम के साथ रोमांचित हो उठा हिंदुस्तान
संगठन, अनुशासन और एकता की मिसाल: IMA प्रदेशाध्यक्ष ने संभाजीनगर शाखा को बताया आदर्श मॉडल
किस राज्य की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में टॉप पर? सर्वश्रेष्ठ झांकियों के आए परिणाम
अकोला में कामगार भवन के लिए 16.61 करोड़ की मंजूरी, तकनीक से योजनाएं लोकाभिमुख बनाने पर जोर
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
भारत चीन बॉर्डर
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत और चीन के बीच मौजूद बॉर्डर को घूमने का प्लान किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिक्किम में स्थित नाथू ला दर्रा पहुंचना होगा। यह भारत और चीन के बीच स्थित पहाड़ी दर्रा है। यह दर्रा भारत को तिब्बत से अलग करता है। 26 जनवरी के मौके पर इस जगह बहुत ही घूम रहती है। लाखों की संख्या में लोग इस जगह घूमने का प्लान बनाते हैं।
भारत भूटान बॉर्डर
पश्चिम बंगाल में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भारत भूटान सीमा पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। यहां पर आप परिवार के साथ जा सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है।
