-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Plan To Visit These Beautiful Places Of Shillong Meghalaya During Winter
सर्दियों में कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग? तो इस बार शिलांग की इन जगहों को बनाएं अपना डेस्टिनेशन
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रकृति की गोद में बसा शिलांग झीलों और खुले मैदान से भरा हुआ है, जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां का यूनिक कल्चर और खानपान टूरिस्ट के लिए बेहतरीन स्पॉट है।

शिलांग में घूमने की जगहें (सौ.सोशल मीडिया)
Tourist Places in Shillong: भारत अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में काफी फेमस है। यहां पर कई शानदार जगहें मौजूद हैं जिसे देखकर आपको स्वर्ग का अहसास होगा। वैसा भारत की हर जगह ही बहुत खास और अद्भुत है लेकिन नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की बात ही कुछ और है। खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य की बात करें तो नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कैसे भूला जा सकता है। दुनिया भर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको मेघालय की राजधानी शिलांग की उन जगहों के बारे में बताएंगे जिनकी सुंदरता देखकर आपको वापस घर जाने का मन नहीं करेगा।
प्रकृति की गोद में बसा शिलांग झीलों और खुले मैदान से भरा हुआ है, जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। यहां का यूनिक कल्चर और खानपान टूरिस्ट के लिए बेहतरीन स्पॉट है। यहां पर अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जगहों को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं इन सुंदर और खास जगहों के बारे में-
डॉन बॉस्को म्यूजियम
शिलांग का डॉन बॉस्को म्यूजियम करीब 7 मंजिल इमारत है जो की बहुत ही खूबसूरत है। इस शानदार जगह पर आपको नॉर्थ ईस्ट राज्य के कल्चर की पूरी जानकारी बहुत ही बेहतरीन तरीके से देखने को मिल जाएगी। इस म्यूजियम में आप यहां का ट्रेडिशन, लाइफस्टाइल और इतिहास समझ सकते हैं। बता दें कि इसे एशिया का सबसे बड़ा कल्चर म्यूजियम भी कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी मर्डर केस: राज समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सोनम पर 12 मई को फैसला
Water of Tears: मेघालय की वह झील जिसे कहा जाता है ‘आंसुओं का पानी’, जानें स्वर्ग से जुड़ी इसकी रहस्यमयी कहानी
एलिफेंट फॉल्स
शिलांग से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलीफेंट फॉल्स आपको सुकून का अहसास करा सकता है। इस वॉटरफॉल को तीन स्टेप में देखा जा सकता है। पहले स्टेप में इसकी खूबसूरती और दूसरे स्टेप में हाइकिंग करके जाना होता है। इसके बाद तीसरा स्टेप एडवेंचर से भरा होता है। जिसमें नेचुरल पुल बना है और बोटिंग की जा सकती है। इस जगह आप कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पार्टनर को करना चाहते हैं खुश तो भारत की ये जगहें रहेंगी बेस्ट, जल्द बना लें घूमने का प्लान
शिलांग पीक
यह शिलांग का सबसे ऊंचा पीक है। इस जगह पर जाने के लिए आईडी प्रूफ की जरूरत होती है क्योंकि यहां एयर फोर्स बेस है। इस जगह आप पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं। शिलांग घूमने जा रहे हैं, तो इस जगह को बिल्कुल भी मिस न करें। यहां से आप बहुत ही शानदार नजारा देख सकते हैं।
लेडी हैदरी पार्क
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुकून भरे पल बिताने के लिए आप शिलांग के इस पार्क में घूमने के लिए सकते हैं। यह शहर के बीचों बीच स्थित है। इस जगह पर आपको मिनी जू भी देखने को मिलेगा। परिवार या बच्चों के साथ घूमने आ रहे हैं, तो यह डेस्टिनेशन आपको लिए परफेक्ट रहेगी।
Plan to visit these beautiful places of shillong meghalaya during winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














