रक्षाबंधन पर बहन के लिए प्लान करें इन जगहों पर सरप्राइज ट्रिप, यादगार रहेगा तोहफा
Raksha Bandhan Getaway: अगर आप अपने भाई-बहन के लिए एक बेहतरीन छुट्टी की तलाश में हैं, तो भारत की कुछ खूबसूरत जगहों का रुख कर सकते हैं। यहां पर घूमने का मजा भाई बहन के साथ दोगुना हो जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
रक्षाबंधन पर बहन के साथ घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places for Raksha Bandhan: हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्त को यह पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई बहन के खास रिश्ते में और मिठास भरने का काम करता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बदले में उसे सबसे अच्छा उपहार देने की कोशिश करता है।
इस रक्षाबंधन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बहन को तोहफे में किसी बेहतरीन जगह की ट्रिप पर ले जा सकते हैं। बहन और परिवार के साथ भारत की कुछ बेस्ट जगहों की ट्रिप हमेशा के लिए याद रहेगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
लद्दाख
बहन के साथ एडवेंचर करना पसंद है तो उसे लद्दाख की सैर करवा सकते हैं। यहां पर घूमना एक बेहतरीन आइडिया होगा। ऊंचे रेगिस्तान के साथ यहां आपको कई मठ भी मिलेंगे जहां आप घूम सकते हैं। यहां की सड़कों पर बहन को राइड पर ले जा सकते हैं। साथ ही पैंगोंग लेक, जांस्कर नदी में रिवर राफ्टिंग आदि का अनुभव कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
गोवा
रक्षाबंधन को हमेशा के लिए यादगार बनाना है तो गोवा जाने का प्लान कर सकते हैं। बहन के साथ गोवा का सफर काफी मजेदार हो सकता है। साथ में आप परिवार या कजिन को भी ले जा सकते हैं। समुद्र तट के किनारे बैठकर बातचीत करना एक शानदार अनुभव साबित होगा।
शिलांग
भाई बहन के खास रिश्ते को और मजबूत करने के लिए साथ में शिलांग की ट्रिप कर सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से घिरी यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पर नदियां, झीलें, ब्रिज आदि पर्यटकों को अट्रैक्ट करती हैं। यहां का नजारा देखकर परिवार खुश हो जाएगा। यहां पर रक्षाबंधन मनाते हुए खूबसूरत तस्वीर खींच सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- नॉर्थ ईस्ट की सैर करने के लिए बुक करें ये टूर पैकेज, बस इतना आएगा खर्च
उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर शहर को घूमने के लिए बहन का साथ ले सकते हैं। यहां का शाही अंदाज और संस्कृति का अनुभव बहुत मजेदार रहेगा। यहां पर मौजूद कई झीलों पर बैठकर साथ में समय बिताया जा सकता है। रक्षाबंधन पर इस जगह घूमना और शॉपिंग करना काफी अच्छा रहेगा।
राखी पर बहन के साथ इन जगहों की ट्रिप करना एक मजेदार और यादगार अनुभव हो सकता है। यहां पर आप कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। घर या काम से समय निकालकर परिवार के साथ अगस्त में घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
