Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Mother’s Day 2026 Travel Ideas: इस Mother 's Day के मौके पर अगर आप भी अपनी मां को कोई खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो लेकर जाइए इन खूबसूरत जगहों पर।
- Written By: यति सिंह
ऋषिकेश: ऋषिकेश सुकून और आध्यात्म का बेहतरीन संगम माना जाता है। अगर आपकी मां को शांत और भक्तिमय माहौल पसंद है, तो ऋषिकेश आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां की गंगा आरती, योग और पहाड़ों के खूबसूरत दृश्य मन को मोह लेते हैं। अच्छी बात यह है कि यहां कम बजट में अच्छे होटल और धर्मशालाएं आसानी से मिल जाती हैं। अगर आपकी मां को ठंडी और शांत जगहें पसंद हैं, तो ऋषिकेश की यह ट्रिप यादगार साबित हो सकती है।
नैनीताल : झीलों का शहर कहे जाने वाला नैनीताल अपनी मां और परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यह बेहद शांत और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर डेस्टिनेशन है, जहां आप झील के किनारे बैठकर ठंडी हवा, शानदार नजारों और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल में बोटिंग और मॉल रोड की सैर इस ट्रिप को और भी खास बना देगी। यहां आप मां नैना देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day पर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, सनी देओल ने मां को लगाया गले, माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
मां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
मनाली: मनाली में आप अपनी मां के साथ ठंडी वादियों, हरे-भरे पहाड़ों और शांत माहौल में सुकून के पल बिता सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे यहां आने वाले हर पर्यटक का मन मोह लेते हैं। यहां आप हिडिंबा देवी मंदिर, सोलंग वैली और मॉल रोड जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। मनाली अपने शांत और रिलैक्सिंग माहौल के लिए काफी फेमस है। यहां के कैफे और लोकल फूड का मजा भी आप कम बजट में आसानी से ले सकते हैं।
माउंट आबू: माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो अपने ठंडे और शांत वातावरण के लिए काफी फेमस है। गर्मियों में यहां घूमने के लिए नक्की लेक और सनसेट पॉइंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं। कम बजट में यहां अच्छे होटल और खाने-पीने की सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। मां के साथ बिताई गई ये छुट्टियां आपके लिए हमेशा यादगार बन सकती हैं।
जयपुर: मदर्स डे के मौके पर मां के साथ शाही अंदाज और संस्कृति की खूबसूरती महसूस करने के लिए शानदार जगह है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपनी राजशाही विरासत, खूबसूरत महलों और रंग-बिरंगे बाजारों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां आप हवा महल, आमेर किला और जल महल जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। यहां के बाजारों में पारंपरिक ज्वेलरी, राजस्थानी कपड़े और हस्तशिल्प की खरीदारी इस ट्रिप को और भी खास बना सकती है।
