नेपाल की सबसे खूबसूरत जगहें जिन्हें देखने के लिए तरसते हैं लोग, आप भी बना सकते हैं प्लान
Best Places to Visit Nepal: नेपाल भारत का पड़ोसी देश है जो बहुत ही खूबसूरत है। हर साल लाखों की संख्या में यहां लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर कई ऐसी जगह है जिन्हें देखने के लिए लोग अक्सर तरसते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत का पड़ोसी देश नेपाल जिसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। यह पहाड़ी देश अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसा यह देश पर्यटकों की पहली पसंद होता है। आज हम आपको नेपाल की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू दुनिया के सबसे शानदार शहरों में से एक है। यहां पर मौजूद मंदिर, स्तूप और ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। यहां पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने विदेशों से लोग आते हैं। यह हिंदू आस्था का प्रमुख तीर्थ स्थल है।
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
नेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद आत्मदाह से मचा हड़कंप; पीएम बालेन शाह के खिलाफ खड़े हुए Gen Z युवा
Power Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन
वहीं नेपाल में सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में पोखरा भी आता है। यह फेमस डेस्टिनेशन परिवार के साथ घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। यहां से अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का नजारा देखने लायक होता है। इस जगह अक्सर लोग मानसिक सुकून पाने के लिए जाते हैं। फेवा झील और डेविस फॉल्स यहां की पहचान है।
अगर आपको वाइल्डलाइफ का शौक है तो चितवन नेशनल पार्क स्वर्ग बेस्ट जगह है। यहां पर आप रॉयल बंगाल टाइगर, गेंडे और हाथी का नजदीक से दीदार कर सकते हैं। बच्चों के साथ यह जगह घूमने के लिए बहुत शानदार है।
धार्मिक जगहों पर जाना चाहते हैं तो लुम्बिनी विकल्प हो सकता है। यह भगवान बुद्ध की जन्मभूमि है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। हर साल यहां दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आते हैं।
इसके अलावा माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर घूमा जा सकता है। यह एक ऐतिहासिक शहर है जहां माता सीता से जुड़े मंदिर धार्मिक महत्व के कारण पर्यटक आते हैं। साथ ही आप यहां माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों का अनुभव कर सकते हैं।
