Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली और सचिन के नाम पर बने हैं ये रेलवे स्टेशन, इस जगह है मौजूद

भारतीय क्रिकेट जगत के फेमस और बेहतरीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को हर कोई जानता है। दोनों फैंस के दिलों में रहते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के दो ऐसे नाम है जो अपनी अलग पहचान रखते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 09, 2025 | 12:54 PM

विराट कोहली और सचिन के नाम पर बने हैं ये रेलवे स्टेशन

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत के फेमस और बेहतरीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को हर कोई जानता है। दोनों फैंस के दिलों में रहते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के दो ऐसे नाम है जो अपनी अलग पहचान रखते हैं। सचिन तेंदुलकर अपने दौर के बेस्ट क्रिकेट हैं। दोनों की तुलना करना मुमकिन नहीं है। फैंस दोनों को क्रिकेट का भगवान मानते हैं।

विराट कोहली को किंग कोहली के नाम से भी जाना जाता है। वह सचिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। इन दोनों चेहरे की भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम भी रखा गया है। बता दें कि दोनों क्रिकेटर उस जगह कभी नहीं गए हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में-

सचिन तेंदुलकर दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। उनके नाम पर क्रिकेट के कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि सचिन तेंदुलकर के नाम का एक रेलवे स्टेशन भी है। सिर्फ सचिन ही नहीं बल्कि विराट कोहली के नाम पर भी एक रेलवे स्टेशन बना है। इन स्टेशनों के बारे में शायद ही दोनों को जानकारी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर स्टेशन के विकास को हरी झंडी, मराठवाड़ा को बड़ी सौगात; लातूर को मिलेगा फायदा

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

विराट से धोनी-बुमराह तक, टीम इंडिया ने ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

अनुष्का ही मेरी रोशनी है…विराट कोहली ने पत्नी संग शेयर की खास फोटो, यूं किया न्यू ईयर 2026 का वेलकम

इस रेलवे स्टेशन का नाम सचिन और विराट की लोकप्रियता की वजह से नहीं बल्कि काफी पहले से रखा गया है। विराट और सचिन के जन्म से पहले ही उनके नाम से ये रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। इन रेलवे स्टेशन को आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सचिन के नाम के रेलवे स्टेशन के नीचे सुनील गावस्कर ने सोशल मीडिया पर एक बार तस्वीर भी शेयर की थी।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

दिल्ली से कितनी दूर है रेलवे स्टेशन

सचिन तेंदुलकर के नाम का रेलवे स्टेशन गुजरात के सूरत शहर  के पास मुंबई-अहमदाबाद-जयपुर-दिल्ली लाइन पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली से करीब 13 से 15 घंटे दूर है। वहीं विराट कोहली के नाम पर बना रेलवे स्टेशन नागपुर सीआर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत भोपाल-नागपुर खंड का एक स्टेशन है। यह महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कमलेश्वर में येलकर में स्थित है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 20 घंटे की है।

Know where is railway station is named after virat kohli and sachin tendulkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2025 | 12:54 PM

Topics:  

  • India Railway
  • Sachin Tendulkar
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.