- Hindi News »
- Travel »
- Know The Secret Of These 4 Special Doors Of Jagannath Temple
जानिए जगन्नाथ मंदिर के इन 4 खास दरवाजों का रहस्य, क्या तीसरी सीढ़ी पर पैर रखते ही होते हैं यमलोक के दर्शन
ओडिशा में चुनाव से पहले भाजपा ने प्रचार के दौरान जगन्नाथ धाम के चारों द्वार खुलवाने को लेकर जनता से वादा किया था जिसे निभाते हुए नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुलवाने का एलान कर दिया है।
- Written By: दीपिका पाल

जगन्नाथ मंदिर का रहस्य (फाइल फोटो)
भारत के ओडिशा राज्य के प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ धाम के चारों दरवाजों को नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुलवाने का ऐलान कर दिया है जिसके साथ ही अब भक्त इन दरवाजों के दर्शन और रहस्य को जान पाएंगे। ओडिशा में चुनाव से पहले भाजपा ने प्रचार के दौरान जगन्नाथ धाम के चारों द्वार खुलवाने को लेकर जनता से वादा किया था जिसे निभाते हुए फैसला लिया है। इन सभी द्वार के नहीं खुलने से भक्तों को दर्शन करने के लिए दिक्कत आ रही थी।
जानिए धाम के इन 4 दरवाजों के बारे में
धरती के पवित्र बैकुंड धाम के नाम से जाना जाने वाले जगन्नाथ धाम के इन 4 दरवाजों की धार्मिक मान्यता और खासियत है जिनके बारे में जानेंगे आज
जगन्नाथ मंदिर जितना विशाल है उतने ही यहां के दरवाजों की कहानी भी कुछ खास है मंदिर के बाहरी दीवार पर पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी चार द्वार हैं. पहले द्वार का नाम सिंहद्वार (शेर का द्वार), दूसरे द्वार का नाम व्याघ्र द्वार (बाघ का द्वार), तीसरे द्वार का नाम हस्ति द्वार (हाथी का द्वार) और चौथे द्वारा का नाम अश्व द्वार (घोड़े का द्वार) है जिन्हें धर्म, ज्ञान, वैराग्य और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है वहीं पर इनकी खासियत भी इस तरह से मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Watch: धरती पर आने वाली है कयामत? जगन्नाथ पुरी में मंडराने लगे चील, VIDEO से फैली दहशत
पुरी जगन्नाथ मंदिर में मोबाइल पर लगा बैन; अब अधिकारी, पुलिसकर्मी और सेवादार भी नहीं ले जा सकेंगे फोन
पुरी भगदड़ पर राहुल-खड़गे का हमलावर, बोले- लापरवाही या व्यवस्थाओं की विफलता
जगन्नाथ मंदिर के आसपास भी घूमने के लिए है कई खास जगहें, मिलेगा नया अनुभव
1- मंदिर का पूर्वी द्वार सिंहद्वार
इस दरवाजे को जगन्नाथ मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार कहते है जहां पर इस द्वार पर झुकी हुई मुद्रा में दो शेरों की प्रतिमाएं हैं, इसे लेकर मान्यता है कि, इस द्वार से मंदिर में प्रवेश करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2-मंदिर का पश्चिमी द्वार व्याघ्र द्वार
इस दरवाजे की बात की जाए तो, जगन्नाथ मंदिर के इस प्रवेश द्वार पर बाघ की प्रतिमा मौजूद है जो हर पल धर्म के पालन करने की शिक्षा देता है, कहते हैं बाघ को इच्छा का प्रतीक भी माना जाता है जो मनोकामनाओं की पूर्ति करता है। विशेष भक्त और संत इसी द्वार से मंदिर में प्रवेश करते हैं।
जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का रहस्य (सोशल मीडिया)
3- मंदिर का उत्तरी द्वार हस्ति द्वार
जगन्नाथ मंदिर के इस द्वार के दोनों तरफ हाथियों की प्रतिमाएं लगी हैं जिसमें हाथी को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसे लेकर कहा जाता है कि मुगलों ने आक्रमण कर हाथी की इन मूर्तियों को क्षति-विकृत कर दिया था जिसके बाद में इनकी मरम्मत कर मूर्तियों को मंदिर उत्तरी द्वार पर रख दिया गया, कहा जाता है कि ये द्वार ऋषियों के प्रवेश के लिए होता है।
4-मंदिर का दक्षिणी द्वार अश्व द्वार
मंदिर के इस द्वार के दोनों तरफ घोड़ों की मूर्तियां लगी हुई हैं, इसकी खासियत है कि, खास बात यह है कि घोड़ों की पीठ पर भगवान जगन्नाथ और बालभद्र युद्ध की महिमा में सवार हैं इस द्वार को विजय के रूप में जाना जाता है।
22 सीढ़ियों को पार करके ही मिलते है भगवान के दर्शन
जगन्नाथ मंदिर में जहां पर 4 दरवाजों की अपनी खासियत है वहीं पर यहां पर कुल 22 सीढ़िया है जिनका रहस्य भी अलग है जिन्हें मानव जीवन की बाईस कमजोरियों का प्रतीक कहा जाता है। 22 सीढ़ियों के बारे में तो लिखा गया है लेकिन यहां पर देखने पर वर्तमान में 18 सीढ़ियां ही नजर आती है। अनादा बाजार की तरफ की दो सीढ़ियों को जोड़ दें तो ये इनकी संख्या 20 है. 21 और 22वीं सीढ़ी मंदिर की रसोई की तरफ हैं. इन सभी सीढ़ियों की ऊंचाई और चौड़ाई 6 फीट और बात अगर लंबाई की करें तो यह 70 फीट है. मंदिर की कुछ सीढ़ियां 15 फीट चौड़ी भी हैं. वहीं कुछ 6 फीट से भी कम हैं। दर्शन के लिए इन सीढ़ियों को पार करना जरूरी है।
क्यों मंदिर की तीसरी सीढ़ी को कहते हैं यमलोक का द्वार
22 सीढ़ियों में से तीसरी सीढ़ी का अलग रहस्य है कहते है मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर पैर नहीं रखना होता इस पर पैर रखा तो आपको बैकुंड धाम के दर्शन नहीं बल्कि यमलोक के दर्शन करने के लिए मिलेंगे। जी हां इस सीढ़ी को यम शिला कहते है। यही वजह है कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाते समय तीसरी सीढ़ी पर पैर न रखने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ ने तीसरी सीढ़ी यमराज को देते हुए कहा था कि जब भी कोई भक्त दर्शन से लौटते समय तीसरी सीढ़ी पर पैर रखेगा, तो उसके सभी पुण्य खत्म हो जाएंगे और वह बैकुंठ की बजाय यमलोक जाएगा।
Know the secret of these 4 special doors of jagannath temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














