500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Weekend Getaways Delhi NCR: मॉल-सिनेमा छोड़ें! दिल्ली की इन 4 जगहों पर बच्चों के साथ मनाएं शानदार वीकेंड। सुंदर नर्सरी से लेकर जादुई रेल म्यूजियम तक, यहां मिलेगी मस्ती और सीख।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kids Outing Places In Delhi: वीकेंड का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन माता-पिता के लिए यही समय सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है कि आखिर बच्चों को घुमाने कहां ले जाएं? अगर आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में रहते हैं और मॉल व सिनेमा से ऊब चुके हैं, तो आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसी 4 शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बच्चों के साथ मजेदार और यादगार समय बिता सकते हैं।
वीकेंड बच्चों के लिए सिर्फ छुट्टी नहीं बल्कि सीखने और एक्सप्लोर करने का मौका भी होता है। अगर सही जगह चुनी जाए, तो बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीखते हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं।
खुली हवा में पिकनिक का मजा
सुंदर नर्सरी भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी जगह है, जहां आप परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं। बड़े-बड़े हरे मैदान, सुंदर झीलें और खुला वातावरण बच्चों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। यहां बिताया गया समय पूरे परिवार को तरोताजा कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Blood Donor Day: एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियां सुरक्षित, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की बड़ी अपील
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी: 500 यूनिट से ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को चुकाने होंगे अधिक दाम
CM Rekha Gupta Honors Heroes: संकट की घड़ी में बने फरिश्ते, CM रेखा गुप्ता ने बहादुरों को किया सम्मानित
कबाड़ से बना अनोखा संसार- जंगल ट्रेल
जंगल ट्रेल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। करीब 20 एकड़ में फैले इस पार्क में 500 टन कबाड़ से 700 से ज्यादा जानवरों की मूर्तियां बनाई गई हैं। यहां हाथी, शेर और जिराफ जैसी आकृतियां बच्चों को बेहद आकर्षित करती हैं। यह जगह बच्चों को रीसाइक्लिंग और क्रिएटिविटी का महत्व भी सिखाती है।
नेहरू तारामंडल
नेहरू तारामंडल बच्चों को अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया से रूबरू कराता है। यहां के डोम थिएटर में तारों और गैलेक्सी का अद्भुत नजारा दिखाया जाता है। स्पेस से जुड़ी फिल्में बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उत्साहित भी करती हैं।
यह भी पढ़ें: Summer Vacation Special: GOA जाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया 6 रात और 7 दिन का पैकेज; जानें बुकिंग डिटेल्स
बच्चों की पसंदीदा टॉय ट्रेन- रेल म्यूजियम
नेशनल रेल म्यूजियम बच्चों के लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। यहां पुराने शाही इंजन और डिब्बों को देखकर बच्चे रोमांचित हो जाते हैं। सबसे खास है यहां की टॉय ट्रेन, जिसमें बैठकर पूरा म्यूजियम घूमना बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।
