अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों होगा योग का आयोजन, जुटेंगे हजारों लोग

शरीर को फिट और बीमारियों से दूर रखने के लिए रोजाना योग बहुत जरूरी है। इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दिल्ली एनसीआर में भी कई जगहों पर इसका आयोजन हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों होगी योग का आयोजन, जुटेंगे हजारों लोग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर जगह मनाया जाएगा। लेकिन इस बार दिल्ली एनसीआर में यह और भी खास होने वाला है। राजधानी में इंडिया गेट से लेकर नोएडा और गुरुग्राम तक कई जगहों पर योग का भव्य आयोजन किया गया है। जहां पर हजारों लोग अपनी भागीदारी के साथ शरीर और मन को स्वस्थ रखने का संकल्प लेंगे। यहां पर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और अन्य आसनों को कराया जाएगा जिससे आपके शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

राजधानी दिल्ली में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार 11 जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता यमुना तट पर स्वयं योग कार्यक्रम में भाग लेंगी।

लुटियंस दिल्ली में इन जगहों पर होगा योग का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कर्तव्य पथ पर वीआईपी, केंद्रीय मंत्री उनके लिए योग का प्रबंध किया जाएगा। वहीं लोधी और तालकटोरा गार्डन में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, पंडारा पार्क, न्यू मोतीबाग आईएएस रेजिडेंस और लक्ष्मीबाई नगर में संजय झील पार्क में भी लोगों के बैठने और योग की व्यवस्था की गई है। यहां पर योग ऑर्गनाइजेशन कार्यक्रम में भाग लेने वालों को योग करवाएंगे। बता दें कि नेहरू पार्क में इस बार कोई आयोजन नहीं किया गया है।

इस खास दिन पर आप परिवार और बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इवेंट्स में शामिल हो सकते हैं। द सेक्रेड साइक्ल्स वर्कशॉप (गुरुग्राम), ओशो कुंडलिनी मेडिटेशन (दिल्ली), एम्बिएंस मॉल (गुरुग्राम), डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (नोएडा) और वेगास मॉल (द्वारका) में भी योग दिवस मना सकते हैं। यहां पर सुबह से ही योग कार्यक्रम आयोजित हो जाएंगे। कई जगहों पर शाम को भी योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई है। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने योग के लिए एक विशेष दिन समर्पित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे 177 देशों का समर्थन मिला और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। पहली बार विश्व भर में 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com