-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Indians Are Increasingly Interested In Foreign Travel And These Are The Countries They Are Most Likely To Visit This Year
भारतीयों में बढ़ा विदेश यात्राओं का शौक, इस साल सबसे अधिक इन देशों की कर सकते हैं यात्रा
- Written By: रंजन कुमार
Asia Travel For Indians: भारत के लोगों में विदेश यात्रा का चलन बढ़ा है। जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया में 2026 तक पर्यटकों की भारी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। वे उन्हें आकर्षित कर रहे हैं।

भारतीयों की विदेश यात्रा। इमेज-एआई
Indian Tourists: भारतीयों में विदेश यात्राओं का शौक बढ़ता जा रहा है। जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इस साल तक भारतीय पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ये देश नई योजनाओं और यात्रा सुविधाओं के साथ भारतीयों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
जनवरी से नवंबर 2025 तक दक्षिण कोरिया में 1.87 लाख भारतीय पहुंचे। कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के रीजनल डायरेक्टर म्योंग किल युन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि साल अंत तक यह संख्या 2 लाख पार की। 2026 में कोरिया का लक्ष्य 2.5 लाख भारतीय पर्यटकों को बुलाना है। अब भारतीय घूमने-फिरने के अलावा अलग-अलग अनुभवों, खाने-पीने और स्थानीय यात्राओं को महत्व दे रहे हैं।
बर्फबारी वाला जापान
जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन की योजना है कि भारतीयों को जापान की मशहूर जगहों के अलावा सेंदाई, निक्को, मात्सुमोतो, कानाजावा जैसी अनछुई जगहों से भी परिचित कराया जाए। अधिकारियों के अनुसार भारत में बर्फबारी का आनंद लेने वाली जगहों और गोल्फ टूरिज्म की काफी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
ऑस्ट्रेलिया में बढ़ जाएगी भीड़
अनुमान के अनुसार इस वर्ष 4.92 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। पिछले साल से यह 6.4% अधिक होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन और फॉर्मूला वन आदि खेल पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। थाईलैंड इस साल 25.5 लाख भारतीय पर्यटकों की उम्मीद कर रहा। इसके लिए भारतीय शहरों में रोड शो जैसे कार्यक्रम प्लान किए जा रहे हैं।
सिंगापुर
भारतीय पर्यटकों की बदलती पसंद के हिसाब से सिंगापुर भी रणनीति बदल रहा है। सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड बॉलीवुड और कंटेंट क्रिएटरों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पर्यटकों को बुलाने की कोशिश कर रहा।
यह भी पढ़ें: भारत से भी सस्ती है विदेशों की ये 3 जगह, ट्रैवलर्स के लिए है परफेक्ट लोकेशन
आसान वीजा और नई उड़ानें
जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान 83.9 लाख भारतीयों ने विदेश यात्रा की। यूएई, सऊदी अरब, थाईलैंड, अमेरिका, यूके इनके पसंदीदा डेस्टिनेशन थे। चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। सीधी उड़ानों के शुरू होने से ग्रीस और अपनी वाइन के लिए मशहूर जॉर्जिया भी भारतीयों की पसंद बन रहे। वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा फिलीपींस को आकर्षक बनाती है।
Indians are increasingly interested in foreign travel and these are the countries they are most likely to visit this year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘दम है तो फिर से चुनाव लड़कर दिखाएं बागी’, आदित्य ठाकरे ने बीजेपी और पाला बदलने वाले सांसदों को ललकारा
Jun 22, 2026 | 02:05 PMमिस्र की ऐतिहासिक जीत पर बोले कप्तान सालाह, कहा- देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबी
Jun 22, 2026 | 02:04 PMFDA की सख्ती का दिखा असर: नागपुर के व्यापारियों ने सुधारी व्यवस्था; साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर बढ़े सतर्क
Jun 22, 2026 | 02:03 PM‘वो रात के अंधेरे में छिपकर पीते हैं हमारी चाय’, ऑपरेशन टाइगर और विपक्ष के टी पार्टी बहिष्कार पर शिंदे का तंज
Jun 22, 2026 | 02:00 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 37.53 करोड़ रुपये
Jun 22, 2026 | 01:57 PMWhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी
Jun 22, 2026 | 01:57 PMभरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से साफ इनकार! वकील विशाल तिवारी को दिया ये बड़ा निर्देश
Jun 22, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM














