भारत का ऐसा शहर जहां खाना और रहना है बिल्कुल फ्री, लेकिन करना होगा यह एक काम
भारत में कई तरह के धर्म, जाति, वर्ग और भाषाओं के लोग एक साथ रहते हैं। भारत की एक ऐसी अनोखी जगह जहां पर लोगों को पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां पर खाने से लेकर रहने तक सब कुछ फ्री में मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
ऑरिविले शहर (सौ. फ्रीपिक)
Auroville City: भारत में कई तरह के धर्म, जाति, वर्ग और भाषाओं के लोग एक साथ रहते हैं। इस वजह से ही भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। देश में किसी भी जगह घूमने, रहना, खाना, किसी भी चीज को खरीदना आसानी से कर सकते हैं। लेकिन इन सबके लिए हमें पैसे देने पड़ते हैं। अगर हम किसी जगह रहने जा रहे हैं, तो वहां का खर्चा काफी ज्यादा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा शहर भी मौजूद हैं जहां पर लोगों को रहने और खाने के लिए किसी भी तरह के पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
भारत की इस अनोखी जगह पर लोगों को पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां पर खाने से लेकर रहने तक सब कुछ फ्री में मिलेगा। इस तरह की जगह पर कौन जाना पसंद नहीं करेगा। आइए, जानते हैं इस शहर के बारे में-
कहां पर है भारत की ये अनोखी जगह
भारत की ऐसी जगह जहां पर खाना रहना सब फ्री है उसका नाम ऑरिविले है। यह दक्षिण भारत का शहर है जो कि चेन्नई से लगभग किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विल्लुपुरम जिले में स्थित है। िसे सन ऑफ डाउन के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब होता है भोर का शहर।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में BJP को लगा सबसे बड़ा झटका, अन्नामलाई ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब ये होगा अगला कदम!
BJP में रहेंगे या नई पार्टी का ऐलान करेंगे अन्नामलाई, 24 घंटे में रहस्य से हटेगा पर्दा, सियासी हलचल तेज
तमिलनाडु पुलिस को मिला नया बॉस! वरिष्ठ IPS महेश कुमार अग्रवाल ने संभाला DGP का पदभार, जानें कौन हैं ये
वो नेता जिसने पहले पर्दे के पीछे रहकर लगाई ‘आग’, फिर बन गया मुख्यमंत्री, जानिए सियासत ‘कलाईनार’ की कहानी
ऑरिविले शहर को मीरा अल्फाजो ने साल 1968 में बसाया था। यह जगह आपको प्रकृति से जोड़ती है। यहां पर हर धर्म, जाति, भाषा, पहनाने, राष्ट्रीय भेदभाव के बिना शांति से एक साथ रहते हैं। फिलहाल इस जगह पर करीब 50 लोग रहते हैं। इस जगह पर दुनिया से कोई भी आकर बस सकता है।
ऑरिविले में रहने के लिए शर्त
अगर आप भी इस खूबसूरत और अनोखे शहर में रहना चाहते हैं, तो इसके लिए एक शर्त माननी पड़ती है। यहां पर रहने के लिए आपको सेवक की तरह काम करना होता है। इस शहर में रहना और खाना फ्री है जिसकी वजह से यहां पर सेवा करके रहा जा सकता है। यहां पर आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना से रहना होता है।
ऑरिविले में रहने के लिए किसी भी धर्म या धार्मिक अनुष्ठान करने की जरुरत नहीं होती है। इस जगह लोगों के लिए अलग-अलग धार्मिक स्थान भी नहीं बनाए गए हैं। इस जगह मृात मंदिर है जहां पर लोग प्रार्थना, योगा और मेडिटेशन करते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
