सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, अभी से कर लें टिकट बुक
Hill Stations: सितंबर का महीना घूमने के लिए आदर्श माना जाता है क्योंकि इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इस सुहावने मौसम में भारत के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सितंबर में घूमने लायक हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया)
Hill station to visit in September: बारिश के बाद सितंबर का मौसम बहुत ही खुशनुमा और हरियाली से भरा होता है। पेड़-पौधों से ढकी वादियां, हल्की ठंड और सर्द हवाएं और नीला आसमान घूमने का मजा दोगुना कर देता है। अगर आप भी सितंबर में किसी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो हिल स्टेशन घूमना बेस्ट रहेगा। भारत के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहां पर सुकून के साथ खूबसूरत नजारे और एडवेंचर करने का मौका भी मिलेगा।
मनाली
सितंबर के महीने में घूमने की बेस्ट डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश का मनाली अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां का ठंडा और साफ वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। बर्फ से ढके पहाड़ और एडवेंचर एक्टिविटी जैसे रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि सफर को और मजेदार बनाने का काम करती है।
नैनीताल
झील में बोटिंग और मॉल रोड पर शाम को सैर करना है तो उत्तराखंड का नैनीताल हिल स्टेशन एकदम परफेक्ट रहेगा। यहां पर आपको खूब मजा आने वाला है। दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह हमेशा ही ज्यादातर लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन होती है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिमालय की तलहटी पर स्थित है जहां पर खूबसूरत पहाड़ दिखते हैं। यहां से माउंट एवरेस्ट का नजारा देखा जा सकता है। यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग, हाइकिंग और चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप सूर्यास्त और सूर्योदय का लुत्फ ले सकते हैं।
ऑरवेल
तमिलनाडु का ऑरवेल खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आरामदायक सफर का मजा आएगा। अगर आप साउथ इंडिया हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं तो यहां पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु के प्रसिद्ध मानव मुख वाले गणपति बप्पा, रहस्यों से भरी है इस मंदिर की कहानी
मुन्नार
सितंबर के समय मुन्नार का नजारा बहुत ही आकर्षक हो जाता है। इस समय चारों ओर हरियाली और सुंदरता लोगों को खूब भाती है। यहां पर आप वॉटर फॉल का शानदार नजारा देख सकते हैं। प्राकृतिक के करीब जाने के लिए इस हिल स्टेशन को चुन सकते हैं।
सितंबर का महीना हिल स्टेशन घूमने के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय मौसम सुहावना होता है। इस समय होटल्स और ट्रैवलिंग का खर्च भी बजट फ्रेंडली रहता है। तो फिर देर किस बात की है अपनी पसंदीदा जगह को चुनें और जल्दी टिकट बुक करके घूमने की प्लानिंग कर लें।
