Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धरती की इस जगह पर मौजूद है ‘स्वर्ग का दरवाजा’, सीढ़ियां चढ़कर दिखता है अद्भुत नजारा

चीन के हेवन्स गेट माउंटेन एक अनोखा पर्वत है। इसके ऊपर जाने के लिए लोगों को 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बता दें कि नेशनल पार्क के अंदर तियानमेन माउंटेन मौजूद है यहां से स्वर्ग का दरवाजा नजर आता है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 05, 2024 | 10:51 AM

स्वर्ग का दरवाजा (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Heaven Gate Mountain: दुनिया में बहुत ही अनोखी और अद्भुत जगह पाई जाती हैं। जहां के नजारे इतने सुंदर होते हैं कि इनसे नजरे हटा पाना मुश्किल होता है। इसके अलावा कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो अपनी खूबसूरती और रहस्य की वजह से काफी फेमस है। ये जगहें सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने वाले हैं जिसे धरती पर स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। यह चीन में मौजूद है। जिसे देखकर लोग अलग अनुभव करते हैं।

चीन के हेवन्स गेट माउंटेन एक अनोखा पर्वत है। इसके ऊपर जाने के लिए लोगों को 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बता दें कि नेशनल पार्क के अंदर तियानमेन माउंटेन मौजूद है यहां से स्वर्ग का दरवाजा नजर आता है। यह चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजी में स्थित है। इसे लोग स्वर्ग का दरवाजा या हेवन्स गेट माउंटेन भी कहते हैं। इस पर पहुंचने के लिए आपको कई सारी सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। जहां से खूबसूरत नजारा दिखता है। एक बार आप यहां आ गए तो वापस जाने का मन नहीं करेगा।

जानकारी के अनुसार इस जगह पर पहुंचने के लिए टूरिस्ट केबल कार के अलावा सड़कों और ग्लास स्काईवॉक का सहारा भी लिया जाता है। इस जगह को देखने के लिए आप भी जा सकते हैं। ज्यादातर लोग यहां पर पहुंचने के लिए केबल का सहारा लेते हैं। इसकी मदद से आधे घंटे में ही 4000 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंचा जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: मेक इन इंडिया 2.0 का शंखनाद, चीन पर निर्भरता घटाने के लिए PLI स्कीम में भारी विस्तार

बांग्लादेश के होश आएंगे ठिकाने…चीन को पड़ेगा जोरदार चांटा, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा नेवी नया ‘किला’

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे भूतिया गांव जहां रात को सड़कों पर भटकती है जानवरों की भी आत्मा!

समुद्र तल से ऊंचाई

चीन में मौजूद तियानमेन गुफा की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट है। यहां से दुनिया का सबसे सुंदर और शानदार नजारा दिखता है। हर साल यहां पर लाखों पर्यटक इस खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद इस गुफा का निर्माण हुआ। इसके लंबाई 196 फीट है और चौड़ाई 187 फीट है। ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से यह बादलों से घिरा रहता है। जिसकी वजह से इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाने लगा।

Heaven gate mountain in china amazing view is seen by climbing the stairs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 10:51 AM

Topics:  

  • China

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.