नागपुर के ये प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घूमने के लिए हैं बेस्ट, परिवार के साथ जरूर जाएं
Nagpur Famous Religious Places: नागपुर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक धार्मिक स्थल हैं जहां पर परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गणेश टेकड़ी मंदिर नागपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। गणेश चतुर्थी के दिन यहां पर बहुत धूम रहती है। आसपास के सभी लोग बप्पा के दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह मंदिर नागपुर के सीताबर्डी इलाके में स्थित है जो करीब 300 से अधिक साल पूराना है। पीपल के पेड़ के नीचे रखी भगवान गणेश की मूर्ति लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है।
नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि प्रसिद्ध और पवित्र बौद्ध स्मारक है। इसी जगह पर 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। जहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर एक स्तूप, बोधि वृक्ष और बुद्ध प्रतिमा है। इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
नागपुर से करीब 40 किमी दूर स्थित रामटेक मंदिर भगवान राम को समर्पित है। माना जाता है कि इस जगह पर भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ कुछ समय वनवास के दौरान रुके थे। यह धार्मिक स्थल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है जिसे परिवार के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है।
स्वामीनारायण मंदिर नागपुर के वाटोरा रोड पर स्थित है जो अपनी अद्भुत और खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के दर्शन करने सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक किए जा सकते हैं। बता दें कि मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। परिवार के साथ शाम के समय इस धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
कोराडी मंदिर नागपुर शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित है जहां मां जगदम्बा विराजती हैं। मां का यह भव्य मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। परिवार या पार्टनर के साथ इस मंदिर के दर्शन करने आ सकते हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यता प्रचलित हैं। मां के इस मंदिर में कमल का फूल अर्पित किया जाता है।
