भारत के इन शाही किले से दिखता है शानदार नजारा, घूमने जा रहे हैं तो एक बार जरूर करें विजिट
भारत अपनी कला, इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर मौजूद महल, मंदिर और किले खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करते हैं। यहां आकर आपके मन को सुकून का अनुभव होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत के शानदार किले (सौ.सोशल मीडिया)
Famous Forts in India: भारत अपनी कला, इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर मौजूद महल, मंदिर और किले खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करते हैं। पहले के समय में राजा महाराजाओं ने शाही किलों का निर्माण करवाया था। जो आज लोगों के लिए पर्यटन स्थल बन चुका है। जिन जगहों पर वह शासन करते थे वहां सुंदर और अद्भुत किले बनवाए। आज इन किलों को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। वहीं, इन किलों से दृश्य बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे किलों के बारे में बताएंगे जिनकी राजशाही और खूबसूरती सबसे अलग है। अगर आप घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों पर भी एक बार विजिट कर सकते हैं।
मेहरानगढ़ किला
राजस्थान का मेहरानगढ़ किला करीब 1200 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। यहां की वास्तुकला और इतिहास बहुत ही अनोखे हैं। राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के खूबसूरत किले को जरूर विजिट करें। यह किला जोधपुर की शान कहा जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।
मेहरानगढ़ किला
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
गोलकोंडा किला
हैदराबाद में बसा खूबसूरत गोलकोंडा किला पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। इसका इतिहास और वास्तुकला लोगों को काफी पसंद आता है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में कुतुब शाही शासकों द्वारा किया गया था। माना जाता है कि इस किले में दुनिया के सबसे अच्छे हीरे का उत्पादन हुआ था और यहां पर कोहिनूर हीरा भी रखा गया था। इस किले की खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी।
गोलकोंडा किला(सौ.सोशल मीडिया)
लोहागढ़ किला
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लोहागढ़ किला लोनावाला के पास है। इसकी ऊंचाई की बात करें तो यह करीब 3400 फीट है। इस शाही किला की वास्तुकला लोगों को खूब आकर्षित करती है। ट्रेकिंग के लिए आज भी लोग इस जगह को पसंद करते हैं। इसके चारों ओर पड़ाड़ियां हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
आमेर का किला
आमेर का किला
आमेर का किला जयपुर में मौजूद है यह एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह है। जानकारी के अनुसार इस किले का नाम अंबिकेश्वर मंदिर के नाम पर पड़ा है। इस किले को लाल पत्थरों से बनवाया गया है। इस जगह पर जाकर आप खूबसूरती की झलक आसानी से देख सकते हैं। राजस्थान घूमने जा रहे हैं, तो यहां के ऐतिहासिक किलों को मिस न करें।
यह भी पढ़ें: भारत की इन बेहतरीन जगहों पर कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान, नहीं बिगड़ेगा आपका बजट
ग्वालियर का किला
ग्वालियर का किला (सौ. सोशल मीडिया)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मौजूद यह किला खूबसूरती का अद्भुत नजारा है। इस किले से आप शहर का पूरा नजारा देख सकते हैं। बलुआ पत्थर की चट्टानों से बना यह किला ग्वालियर की शान है। इसका इतिहास भी बहुत ही गौरवशाली रहा है। इस पर तोमर राजवंश ने शासन किया था। अगर आप ग्वालियर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह एक बार जरूर जाएं। इसके अलावा आप यहां पर जयविलास पैलेस भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे ठंडा शहर जहां रात भर चालू रहता है कार का इंजन, जानें कितना मुश्किल है यहां रहना
