भारत की प्रसिद्ध गुफाएं जहां इतिहास के शौकीन कर सकते हैं विजिट, बेहतरीन हैं यहां के नजारे
भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध गुफाएं इतिहास के करीब ले जाने का काम करती हैं। इन गुफाओं को दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं जो आपको हमेशा याद रहेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत की प्रसिद्ध गुफाएं जहां इतिहास के शौकीन कर सकते हैं विजिट, बेहतरीन हैं यहां के नजारे
Famous Caves in India: भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की प्राचीन गुफाएं सिर्फ इतिहास के पन्नों को जीवित ही नहीं रखती बल्कि वास्तुकला और शिल्पकला का भी बेहतरीन उदाहरण है। इतिहास के शौकीन लोगों के लिए ये जगहें किसी रोमांच से कम नहीं है। इन गुफाएं में मूर्तिकला और धार्मिक महत्व की झलक देखने को मिल जाएगी। प्रकृति की गोद में बसी ये गुफाएं पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
अजंता गुफाएं
महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है जिसमें 30 गुफाएं हैं। यूनेस्को ने अजंता केव्स को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। यहां की दीवारों पर भित्त चित्र और मूर्तिकला देखने को मिलती है। जो भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
एलोरा गुफाएं
महाराष्ट्र में एलोरा गुफाएं हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की कला का अद्भुत उदाहरण पेश करती है। यहां की जटिल संरचना और वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है। एलोरा गुफाओं में 34 गुफाएं हैं जो मूर्तिकला और स्थापत्य कला का अनोखा मिश्रण है। यहां पर स्थित कैलाश मंदिर को पत्थरों से काटकर बनाया गया है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते हैं।
एलीफेंटा गुफाएं
मुंबई में स्थित एलीफेंटा की गुफाएं दुनियाभर में मशहूर हैं। ये गुफाएं भगवान शिव को समर्पित है और यहां आपको त्रिमूर्ति की मूर्ति देखने को मिलती है। इस जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है। इस गुफा को देखने के लिए प्लान किया जा सकता है।
अमरनाथ गुफा
यह गुफा जम्मू कश्मीर में स्थित है जो धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हर साल अमरनाथ यात्रा के दौरान इस गुफा में स्थित बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने हजारों लोग आते हैं। इस गुफा को प्रकृति का चमत्कार कहा जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
बोर्रा गुफाएं
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास अरावली पहाड़ियों में बोर्रा गुफाएं स्थित है। ये गुफाएं प्राकृतिक चूना पत्थर से बनी हुई है। हजारों साल पुरानी गुफाओं में रोमांच और प्रकृति का संगम नजर आता है। घूमने के लिए यह गुफाएं बहुत ही शानदार रहेंगी।
