नागपुर के आसपास इन जगहों को एक दिन में करें एक्सप्लोर, नजारे देख रह जाएंगे हैरान
Tourist Places Near Nagpur: ऑफिस और घर के कामों से छुट्टी लेकर एक दिन के लिए नागपुर के आसपास घूमने के लिए किसी बेहतरीन जगह पर जा सकते हैं। हम आपको ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
नागपुर के पास घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Nagpur Nearby Places: महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर नागपुर कई चीजों के लिए फेमस है लेकिन यहां पर इसके अलावा घूमने के लिए कई बेहतरीन जगह भी है जहां के नजारे जन्नत से कम नहीं हैं। नागपुर के आसपास कई जगह हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य, इतिहास और शांति का मेल होता है। पहाड़ियों से लेकर झील तक यहां पर आपको कई आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे।
आज हम आपको नागपुर के आसपास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ एक दिन का समय बिता सकते हैं।
खेकरानाला
नागपुर के पास घूमने के लिए जगह तलाश रहे हैं, तो खेकरानाला बेस्ट रहेगा। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर मौजूद झील पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मानसून पूर्व नाला सफाई के लिए मनपा की समीक्षा बैठक, विधायक नितिन राऊत ने अधिकारियों की ली क्लास
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तीसरे पक्ष की शिकायत पर नहीं होगी स्कूलों में दखलंदाजी, अधिकारियों पर लगाया जुर्माना
नागपुर में नाकाबंदी के दौरान कार चालक ने सिपाही पर चढ़ाई गाड़ी, बोनट पर 250 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला खेकरानाला में आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इसके अलावा खेकरानाला झील में बोटिंग भी की जाती है। ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग तक आप यहां कई मजेदार चीजें कर सकते हैं। बता दें कि नागपुर से खेकरानाला की दूरी करीब 84 किमी है।
पेंच टाइगर रिजर्व पार्क
पेंच टाइगर रिजर्व पार्क मध्य प्रदेश में स्थित है लेकिन नागपुर से लोग यहां पर घूमने के लिए आसानी से जा सकते हैं। नागपुर की सीमा के पास स्थित यह टाइगर रिजर्व काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप करीब से रॉयल बंगाल टाइगर, चिता देख सकते हैं। इस पार्क की हरियाली बहुत सुंदर लगती है। इसके अलावा जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज से करें अहमदाबाद की यात्रा, सिर्फ इतना आएगा खर्चा
रामटेक
रामटेक नागपुर से करीब 50 किमी दूर है जो अपनी धार्मिक मान्यताओं की वजह से प्रसिद्ध है। इस जगह को भगवान राम से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि वनवास के समय भगवान राम लक्ष्मण और सीता जी यहां ठहरे थे। यहां भगवान राम को समर्पित 600 साल पुराना मंदिर है।
इनके अलावा भी नागपुर के आसपास कई जगह हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। एक दिन की ट्रिप के लिए अदासा गांव, अम्बा खोरी और ताडोबा नेशनल पार्क भी अच्छी जगह हैं। इन जगहों पर जाकर आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा।
