क्रिसमस पर घूमने का है प्लान? दो दिन के लिए इन जगहों पर करें खूब मस्ती
Christmas Trip Places: क्रिसमस के मौके पर हर किसी को छुट्टी मिल जाती है ऐसे में आप घर पर रहने की जगह दो दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए कुछ बजट फ्रेंडली जगहों को चुन सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
क्रिसमस ट्रिप (सौ. सोशल मीडिया)
Christmas 2025: क्रिसमस के समय हर किसी को ऑफिस और स्कूल से छुट्टी आसानी से मिल जाती है। अगर आप इन दिनों दो दिन की छोटी सी ट्रिप करना चाहते हैं तो कुछ डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं। यहां पर घूमने का मजा और क्रिसमस का जश्न त्योहार का मजा दोगुना कर देगा। बजट फ्रेंडली इन जगहों पर आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।
क्रिसमस के मौके पर अगर आपके पास सिर्फ दो दिन की छुट्टी है तो इन खास जगहों पर समय बिता सकते हैं।
मैक्लोडगंज
सर्दियों में बर्फीली वादियों, ठंडी हवा और शांत माहौल का मजा लेने के लिए क्रिसमस पर यहां जा सकते हैं। यदि आप बजट में रहना चाहते हैं, तो यहाँ कई हॉस्टल्स और गेस्ट हाउस उपलब्ध होते हैं। दो दिन के लिए यहां पर घूमने का अनुभव काफी रिफ्रेशिंग होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर इतिहास, झीलों और राजसी महलों के लिए जाना जाता है। जहां क्रिसमस पर समय बिताने के लिए जा सकते हैं। महल, झीलें और पुरानी हवेलियां सब कम बजट में मिल जाते हैं। ठंड के मौसम में उदयपुर का माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है।
यह भी पढ़ें:- कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप: साल खत्म होने से पहले ये देश नहीं देखे तो होगा पछतावा!
गोवा
क्रिसमस पर बीच में पार्टी करने का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा का प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पुराने साल की पुरानी यादों को यहां मजे से भुला सकते हैं। नए साल की शुरुआत करने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। चर्च, बीच और सुनहरी धूप इस जगह को परफेक्ट बनाती है।
कुर्ग
कर्नाटक का कुर्ग हरियाली और सुकून के लिए जाना जाता है। यहां पर चाय के बागान, जंगल और शांत वातावरण क्रिसमस पर घूमने के लिए आदर्श जग है। बजट में सस्ते होम स्टे आसानी से मिल जाते हैं। हरियाली पसंद है तो इस जगह पर जरूर घूमने जाएं।
अगर आप बर्फ, हिल स्टेशन और सर्दी का मजा लेना चाहते हैं तो मैक्लोडगंज या कुर्ग जा सकते हैं। वहीं बीच पर पार्टी करने और क्रिसमस का असली मजा लेने के लिए गोवा बेस्ट जगह है। बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए आप गेस्ट हाउस या होम स्टे कर सकते हैं। ये जगहें आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।
