Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस मॉनसून घूमने जायें ऋषिकेश, आध्यात्म के साथ एडवेंचर का लें मजा

पावन गंगा के तट पर स्थित ऋषिकेश शहर में ध्यान, विपश्यना और योग के लिए कई आश्रम हैं। यहाँ प्राचीन ऋषि-मुनि उच्च ज्ञान की खोज में ध्यान करते थे। आप यहां सुंदर गंगा आरती में हिस्सा ले सकते हैं जो मन को सुकून से भर देगा।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 28, 2024 | 06:36 PM

(सौजन्य एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ऋषिकेश शहर उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटन और तीर्थस्थलों में से एक है, जहां दुनिया भर से लोग शांति की तलाश में आते हैं। विश्व भर में ‘योग नगरी’ के नाम से लोकप्रिय ऋषिकेश देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून जिले का एक खूबसूरत शहर है। गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित ऋषिकेश शहर हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है।

ऋषिकेश ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ के रूप में भी जाना जाता है। यहां 1999 से हर साल मार्च के पहले सप्ताह में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है जिसमें हिस्सा लेने के लिये देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

चारधाम का प्रवेश द्वार

ऋषिकेश वह स्थान है जहाँ से चार धाम तीर्थस्थल शुरू होते हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जाने के लिये श्रद्धालुओं को सबसे पहले ऋषिकेश आना पड़ता हैं। यहीं से चारधाम के लिये श्रद्धालुओं की यात्रा शुरू होती है।

सम्बंधित ख़बरें

अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी

Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत

IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला

(सौजन्य एएनआई)

गंगा आरती नहीं देखी तो क्या देखा

पावन गंगा के तट पर स्थित इस शहर में ध्यान, विपश्यना और योग के लिए कई आश्रम हैं। यहाँ प्राचीन ऋषि-मुनि उच्च ज्ञान की खोज में ध्यान करते थे। आप यहां सुंदर गंगा आरती में हिस्सा ले सकते हैं जो एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। गंगा के तट पर बैठकर नदी की लहरों को अठखेलियां करते देखने का अनुभव बेहद ही शांति और सुकून देने वाला है। यहां अनगिनत आश्रमों और योग केंद्रों में जाकर आप योग और ध्यान साधना से जुड़ सकते हैं। ऋषिकेश एक ऐसा स्थान है जहां लोग आंतरिक शांति पाने और अपने आध्यात्मिक पक्ष से जुड़ने के लिए आते हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)

साहसिक खेलों में राफ्टिंग का जरूर लें मजा

आध्यात्म की नगरी कहे जाने वाला ऋषिकेश शहर साहसिक खेलों के प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां साहसिक खेल पसंद करने वाले लोग बंजी जम्पिंग, क्लिफ जम्पिंग (चट्टान से कूदना), कयाकिंग, बॉडी सर्फिंग, राफ्टिंग और अन्य अनोखी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां के राफ्टिंग करने के अनुभव को आप कभी नहीं भुला पाएंगे। ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के बीच का मानसून का महीना है।

(सौजन्य एएनआई)

घूमने के लिये जगहें

ऋषिकेश में आप नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, अय्यपा मंदिर, लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और स्वर्ग आश्रम आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां पटना फॉल और नीर गढ़ी फॉल भी देखने लायक हैं। नीलकंठ महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर की नक्काशी देखने लायक है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिये आपको पहाड़ और नदियों से गुजरना पड़ेगा जो एक खूबसूरत अनुभव होगा।

(सौजन्य एएनआई)

तापमान: यहां औसत अधिकतम तापमान: 40 °C जबकि औसत न्यूनतम तापमान: 7 °C रहता है।

कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से आप नई दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट से लग्जरी डीलक्स बसें लेकर ऋषिकेश पहुँच सकते हैं। आप NH58 के ज़रिए दिल्ली से ऋषिकेश तक कार से भी जा सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा भी यहां पहुंचा जा सकता है। यह शहर रेल मार्ग द्वारा मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार है जो सड़क मार्ग से ऋषिकेश से 20 किमी दूर है।

वायुमार्ग द्वारा यहां पहुंचने के लिये ऋषिकेश का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून हवाई अड्डा या जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। ये ऋषिकेश से 20 किमी दूर है, और दूसरा निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो शहर से 250 किमी दूर है।

Enjoy adventure sports in yoga city rishikesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2024 | 06:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.