दुनिया का इकलौता समुद्र जिसमें कोई डूब नहीं सकता, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी
दुनिया अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी हुई है जिसके बारे में जानना मनुष्य के लिए संभव नहीं है। समुद्र की गहराई के बारे में सभी जानते हैं वहां पर कितने भी अच्छे तैराक क्यों ना हों लेकिन ज्यादा दूर तक जाने पर व्यक्ति डूब जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया का इकलौता समुद्र जिसमें कोई डूब नहीं सकता, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी
Dead Sea: दुनिया अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी हुई है जिसके बारे में जानना मनुष्य के लिए संभव नहीं है। समुद्र की गहराई के बारे में सभी जानते हैं वहां पर कितने भी अच्छे तैराक क्यों ना हों लेकिन ज्यादा दूर तक जाने पर व्यक्ति डूब जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक समुद्र ऐसा भी जहां पर आप चाहकर भी नहीं डूब सकेंगे। इसमें आप बिना तैरे भी यूं ही रह सकते हैं। यह अनोखा और रहस्मयी समुद्र दुनिया भर में डेड सी के नाम से जाना जाता है।
कहां है पर डेड सी
दुनिया का प्रसिद्ध डेड सी अपने खारे पानी की वजह से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इसके नाम के पीछे भी रहस्य छुपा है। दरअसल इस समुद्र का पानी इतना खारा है कि इसमें कोई भी जीव जीवित नहीं रह पाता है। यहां तक की पेड़ और पौधे भी इसमे जिंदा नहीं रह पाते हैं। अगर आप इसमें किसी भी प्रकार की मछली को छोड़ देंगे तो वह तुरंत मर जाएगी। बता दें कि इस समुद्र के पानी में पोटाश, ब्रोमाइड, जिंक, सल्फर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इस समुद्र से निकलने वाला नमक इंसानों के इस्तेमाल लायक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
नशे के खिलाफ US Military Strike! समुद्र के बीच संदिग्ध ड्रग्स नाव पर हमला, 2 की मौत, 1 व्यक्ति की तलाश जारी
SpiceJet Fligh Update; मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के यात्रियों का बवाल, साढ़े 7 घंटे तक स्पाइसजेट ने करवाया इंतजार
समुद्र में क्यों नहीं डूबते लोग
यह रहस्यमयी डेड सी जॉर्डन और इजरायल के बीच मौजूद है। यह समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे है। कहा जा सकता है कि यह पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है। यह समुद्र करीब 3 लाख वर्ष पुराना बताया जाता है। इस समुद्र की डेंसिटी इतनी ज्यादा है कि पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर आता है। यही कारण है कि इस समुद्र में इंसान डूबने की बजाय पानी की सतह पर ही तैरने लगता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
विशेषज्ञों के अनुसार डेड सी का खारा पानी दुनिया में सबसे अनोखा है जिसके पीछे कारण है कि यह कई बीमारियों का इलाज करता है। बता दें कि यह समुद्र किसी भी अन्य समुद्र की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा खारा है। जिसकी वजह से इसमें नहाने से कई तरह की स्किन संबंधी बीमारियां खत्म हो जाती है।
