भारत में बढ़ रहा पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज
Paranormal Tourism in India: भारत में टूरिज्म सेक्टर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है जो देश की जीडीपी में करीब 6 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान देता है। कुल रोजगार में 8 प्रतिशत से भी ज्यादा का योगदान पर्यटन क्षेत्र से आता है। भारत में इसके लिए कई जगहों को टूरिस्ट अट्रैक्शन बनाने का काम किया है और कई जगहों पर यह कार्य जारी है। जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आकर्षित हो सकें। देश में करोड़ों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म का स्तर काफी बढ़ रहा है। लोग इन जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं।
पैरानॉर्मल टूरिज्म का मतलब है डरावनी जगहों पर घूमना। ये जगह ऐसी होती हैं जहां पर डरावनी घटनाएं हो चुकी हों या कुछ असामान्य सी घटना हुई हो। ऐसी जगहों पर जाना लोगों को रोमांचक लगता है। आपने भी कई ऐसी भूतिया जगहों के बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया की वजह से भी इस तरह की जगहों को जानने की इच्छा कई लोग रखते हैं। इन डरावनी और रहस्यमयी जगहों के बारे में लोग जानकारी लेने के लिए वहां जाते हैं। भारत में इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए लोग घूमने का प्लान कर हैं।
अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई डरावनी जगहों पर फिल्में भी बनाई गई हैं। वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों और वेब सीरीज को देखने के बाद लोग उस जगह पर जाना पसंद करते हैं। उन्हें वहां जाकर थ्रिल का अहसास होता है। जिसकी वजह से ऐसी जगहों पर जाना लोग पसंद करते हैं।
शनिवार वाड़ा किला: पुणे का मशहूर शनिवार वाड़ा किला सबसे रहस्यमयी और डरावना है जहां पर लोगों को अजीबो गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि यहां रघुनाथ राव ने युवा पेशवा को मार डाला था। जिसकी उम्र बहुत ही कम थी। ऐसे में ज्यादातर लोग यहां जाने से डरते हैं।
भानगढ़ का किला: राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला एशिया का सबसे हॉन्टेड किला माना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर तांत्रिक की आत्मा भटकती है जिसकी वजह से वहां पर लोगों को पायल की आवाजें आती हैं। कई लोगों को यहां पर एक रहस्यमयी शक्ति का अहसास हुआ है। बता दें कि इस जगह पर सूर्यास्त के बाद जाने पर पाबंदी है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
गुजरात डुमस बीच: गुजरात के इस बीच को भूतिया कहा जाता है। यह रहस्यमयी हरकतों की वजह से लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां पर लोगों का मनना है कि अजीब आवाजें आती हैं। जिसकी वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं।
कुलधारा गांव: राजस्थान का कुलधारा गांव भारत का सबसे डरावना और रहस्यमयी गांव है। जहां पर इसे लोग श्रापित गांव के नाम से जानते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर रातों रात लोग गांव को खाली करके चले गए थे। यह जोधपुर से करीब 18 किमी दूर है।