-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit 7 Jyotirlingas In Sawan Month
सावन में करें इन 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, मात्र 20 हजार से शुरू हो रहा है IRCTC का खास टूर पैकेज
- Written By: रीना पंवार
सावन के महीने को शिवभक्तों के लिए और भी खास बनाने के लिए भारतीय रेलवे और IRCTC ने भारत गौरव यात्रा ट्रेन की घोषणा की है। इसके तहत सावन में यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भगवान शिव को समर्पित सावन के पवित्र महीने को शिवभक्तों के लिए और भी खास बनाने के लिए भारतीय रेलवे और IRCTC ने भारत गौरव यात्रा ट्रेन की घोषणा की है। इसके तहत सावन में यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस टूर पैकेज को 20 अगस्त से शुरू किया जाएगा। देश के पर्यटन को बढ़ावा देने और ‘अपने देश को जानो’ की थीम पर रेलवे द्वारा भारत गौरव ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इसके तहत अब यात्रियों को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन सावन में कराये जाएंगे जिसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। 9 रात और 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर पैकेज की शुरूआत IRCTC द्वारा 20 अगस्त से शुरू की जाएगी।
यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
भारतीय रेलवे और IRCTC अपने इस खास यात्रा पैकेज के तहक 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन यात्रियों को करवाएंगे। इसके तहत यात्री महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, पारली वैजनाथ और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। यह यात्रा राजकोट गुजरात से शुरू होगी। यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। यात्रियों की यात्रा आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें पूरे इंतजाम रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
Shatabdi Express: शताब्दी एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर घूम रहा था युवक, कानपुर आरपीएफ की सतर्कता से दबोचा गया
इसके तहत मनोरंजन और यात्रा की जानकारी के लिये ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम की सुविधा रहेगी। सुरक्षा के लिए हर कोच में गार्ड और CCTV की निगरानी रहेगी। IRCTC टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन यात्रा समेत स्वादिष्ट शाकाहारी खाना, दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बस, रहने के लिए होटल, गाइड और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मुहैया करवाएगा।
20 अगस्त से शुरू होगा टूर
यह टूर 20 अगस्त से शुरू होगा और 9 रात 10 दिन तक चलेगा। इसके तहत भारत गौरव ट्रेन की 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा राजकोट से शुरू होगी। इस टूर पैकेज के लिए आप तीन अलग-अलग श्रेणियों में अपने बजट के अनुसार बुकिंग करवा सकते हैं। इसमें स्लीपर क्लास के लिए आपको 20,900 रुपये पे करने होंगे। थर्ड एसी के लिए 34,500 रुपए और सेकेंड एसी के लिए 48,900 रुपए चार्ज तय किया गया है। IRCTC की तरफ से इस यात्रा में अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) की सुविधा भी दी जा रही है। IRCTC ने इस टूर पैकेज की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
Irctc tour package to visit 7 jyotirlingas in sawan month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMनागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 07:44 AM62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
Jul 03, 2026 | 07:37 AMPoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














