Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया की ऐसी जगह जहां -50 डिग्री में भी खुलते हैं स्कूल, केवल तीन घंटे रहती है रोशनी

दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां पर तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच जाता है। जहां पर रहना बहुत ही कठिन हो जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर -50 डिग्री तक तापमान रहता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 23, 2025 | 06:00 AM

दुनिया की ऐसी जगह जहां -50 डिग्री में भी खुलते हैं स्कूल

Follow Us
Close
Follow Us:

Coldest Place on Earth: दिल्ली एनसीआर सहित देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। सुबह के समय घना कोहरा लोगों को घर से निकलने नहीं देता है। जिसकी वजह से अक्सर ट्रेन और गाड़ियां की गति धीमी हो जाती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में सर्दियों के समय स्थिति बेहद खतरनाक रहती है। यहां पर तापमान माइनस में पहुंच जाता है। जिसकी वजह से जोरदार बर्फबारी होती है। दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां पर तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच जाता है। जहां पर रहना बहुत ही कठिन हो जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर  -50 डिग्री तक तापमान रहता है। यह दुनिया का सबसे ठंडा रिहायशी इलाका है।

दुनिया की इस सबसे ठंडी जगह का नाम ओम्याकॉन है जो रूस में स्थित है। यहां पर रूसी भाषा में ओम्याकॉन का मतलब होता है वो जो कभी न जमे। लेकिन इस जगह पर एकदम उल्टा है। ओम्याकॉन लगभग हर मौसम में बर्फ से ढका रहता है। सर्दियों के समय इस जगह का औसत तापमान करीब – 50 से -60 डिग्री तक चला जाता है। इस इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ती है इसके बावजूद भी इस जगह पर करीब 500 लोग रहते हैं। ठंड इतनी पड़ती है कि लोगों की पलकों पर बर्फ की परत दिखने लगती है। यहां पर लोग हर समय गाड़ियों को चालू रखते हैं क्योंकि गाड़ी बंद होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होता है।

कहा जाता है कि इस जगह पर लोगों के आंसू तक जम जाते हैं। इस शहर में रहने वाले लोगों का जीवन काफी कठिन होता है। उन्होंने कई सारे बदलाव का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के समय यहां पर जिंदा रहने के लिए सिर्फ मीट खाते हैं और रेंडियर और घोड़े पर चलते हैं। शरीर में जिस खाने से गर्मी मिलती है यहां के लोग उसी चीज का ज्यादा सेवन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रूस में कुदरत का करिश्मा, आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद, ‘मून डॉग’ की दुर्लभ घटना से दुनिया हैरान; VIDEO

‘2026 में नहीं होगा तीसरा विश्वयुद्ध’; अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी, क्या टल गया महाविनाश का खतरा!

वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत! ट्रंप ने रूसी ऑयल खरीद रोकने का बनाया प्लान, इंडिया को दिया खास ऑफर

तेहरान में जंग की तैयारी तेज…मेट्रो स्टेशनों को बंकर में तब्दील कर रहा ईरान, रूस ने भी समेटा बोरिया-बिस्तर

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

माइनस तापमान में भी बच्चे जाते हैं स्कूल

इस शहर में बच्चे स्कूल भी जाते हैं। इतने कम तापमान के बावजूद भी यहां के स्कूल खुलते हैं। इस जगह कसरत करने पर भी मनाही है क्योंकि ठंड में पसीना बहने से मौत हो सकती है। सर्दियों के समय यहां पर सिर्फ दिन के तीन घंटे ही रोशनी मिलती है। हर समय यहां अंधेरा रहता है। हालांकि गर्मी के दिन यहां पर 21 घंटे की रोशनी रहती है। यह इलाका साइबेरिया के यकुस्सा इलाके के पास स्थित है।

Coldest place in world where school opens in 50 degree temperature

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Russia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.