दुनिया का सबसे ठंडा शहर जहां रात भर चालू रहता है कार का इंजन, जानें कितना मुश्किल है यहां रहना
दुनिया में आपने कई जगहों के बारे में सुना और घूमा होगा। अक्सर हम ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं वहां की खूबसूरती और दृश्य अद्भुत होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि लोगों को रात के समय गाड़ियों को चालू छोड़ना पड़ता है। अगर वे किसी जगह गाड़ी पार्क करते हैं तो उसे बंद नहीं करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर
रूस: दुनिया में आपने कई बेहतरीन जगहों के बारे में सुना और घूमा होगा। अक्सर हम ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां की खूबसूरती और दृश्य सबसे अलग और अद्भुत होते हैं। जैसा कि सब जानते हैं भारत में सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे में लोग कुछ ठंडी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। बर्फ से ढके हुए पहाड़ और चारों तरफ बर्फ देखकर मन को खुशी मिलती है। दुनियाभर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां आप इन चीजों का किसी भी मौसम में आनंद ले सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि लोगों को रात के समय गाड़ियों या कार का इंजन चालू छोड़ना पड़ता है। अगर वे किसी जगह गाड़ी पार्क करते हैं तो उसे बंद नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कार बंद कर दी गई तो वह ठंड से जम जाएगी।
बर्फ से ढका शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दुनिया की सबसे ठंडी जगह
दुनिया की यह सबसे ठंडी जगह रूस में मौजूद है। जिसका नाम याकूत्स्क है, इस शहर में दिनभर ठंडी हवाएं चलती हैं और तापमान कम होने का नाम नहीं लेता है। गर्मियों के समय भी यहां पर 5 से 10 डिग्री के बीच तापमान रहता है। वहीं, सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है। यह इतना ज्यादा होता है कि अगर कपड़े सुखाने बाहर जाएंगे तो वह बर्फ से जम सकते हैं। याकुत्सक शहर रूस की राजधानी से करीब पांच हजार किलोमीटर पूर्व में स्थित है। जहां पारा माइनस 50 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कार पार्क करके कहीं जा रहा है, तो वह उसे बंद नहीं करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Weapon Export: रूस को पछाड़कर ग्लोबल हथियार मार्केट में छाया भारत, पुतिन की बढ़ी टेंशन
Explainer: क्या भारत में अब तैनात होंगे रूसी सैनिक? समझिए पुतिन-मोदी के बीच हुई इस ‘सुपर डील’ के असल मायने
Iran Oil Trade: अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया कड़ा प्रतिबंध
US ने रूसी तेल प्रतिबंधों में छूट का किया बचाव, डेमोक्रेट्स ने उठाए फैसले पर गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें: सर्दियों का उठाना है लुत्फ तो दिवाली से पहले घूम आएं भारत की ये जगहें, आज ही कर लें प्लानिंग
बर्फ से ढका रहता है शहर
रूस के इस शहर में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के कारण यहां के रास्ते भी बहुत ही खतरनाक हो जाते हैं। यहां पर आपको सड़के नजर नहीं आएंगी क्योंकि ये बर्फ के नीचे ढक जाती हैं। इस जगह पर रहना काफी मुश्किलों से भरा है। यह किसी चुनौती से कम नहीं है। खाने के लिए यहां के लोगों को काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। इसके लिए वह पैकेट बंद खाने का इस्तेमाल करते हैं। इस जगह रहना बहुत ही मुश्किलों से भरा हुआ है। इस जगह का तापमान सर्दियों के समय माइनस में रहता हैं। ऐसे में यहां जीवन बिताना आसान नहीं है।
