सर्दियों का उठाना है लुत्फ तो दिवाली से पहले घूम आएं भारत की ये जगहें, आज ही कर लें प्लानिंग

अक्सर हम घूमने के लिए सही मौसम और समय का इंतराज करते हैं। क्योंकि इसके बिना उस जगह घूमने का मजा खराब हो सकता है। दिवाली आने वाली है और उसके बाद हम अपने काम और घर की चिंताओं में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में दिवाली से पहले किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सर्दियों का उठाना है लुत्फ तो दिवाली से पहले घूम आएं भारत की ये जगहें, आज ही कर लें प्लानिंग
सर्दियों का उठाना है लुत्फ तो दिवाली से पहले घूम आएं भारत की ये जगहें
Published on
Updated on

Tourist Places in India: अक्सर हम घूमने के लिए सही मौसम और समय का इंतराज करते हैं। क्योंकि इसके बिना उस जगह घूमने का मजा खराब हो सकता है। दिवाली आने वाली है और उसके बाद हम अपने काम और घर की चिंताओं में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में दिवाली से पहले किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह आपके स्ट्रेस को कुछ हद तक कम कर सकता है। खासकर ऐसी जगह जहां आप इस समय सर्दियों का लुत्फ ले सकते हैं। भारत में कई ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं, जो अक्टूबर के महीने में भी आपको सर्दियों को अहसास दिला सकती है। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में जहां घूमने के लिए आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर स्थित गुलमर्ग इस समय भी आपको ठंड का अहसास कराएगा। बर्फबारी देखने के लिए लोग अक्सर यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस समय गुलमर्ग में ज्यादा भीड़ नहीं होगी। ऐसे में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह समय बहुत ही सही रहेगा। यहां पर केबल कार, गोल्फ कोर्स, लेपर्ड वैली, देवदार के पेड़ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

गुलमर्ग
गुलमर्ग (सौ. सोशल मीडिया)

स्पीति वैली

अक्तूबर के समय हिमाचल प्रदेश की यह जगह घूमने के लिए सबसे सही रहेगी। यहां रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। अगर आप किसी ठंडी जगह पर घूमने जा रहे हैं, तो यहां आ सकते हैं। हनीमून के लिए भी यह जगह काफी फेमस है। हिमालय पर्वत की झलक देखने के लिए इस जगह को एक बार जरूर विजिट करें। यहां पर चंद्रताल झील, धनकर मोनेस्ट्री, काजा आदि को एक्सप्लोर किया जा सकता है। अगर आप सर्दियों का मजा लेना चाहते हैं, तो दिवाली से पहले इस जगह का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

लद्दाख

लद्दाख में इस समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड का अहसास लेने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां की अनोखी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्वत बहुत ही सुंदर लगते हैं। बर्फीले पहाड़ों का मजा लेने के लिए पार्टनर के साथ इस जगह घूमने का प्लान एक बार जरूर बनाया जा सकता है।

लद्दाख में इस समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड का अहसास लेने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
लद्दाख (सौ. सोशल मीडिया)

केलांग

अक्टूबर के महीने में यहाँ का तापमान अक्सर नीचे जला जाता है जिसकी वजह से रात के समय बहुत ठंड हो जाती है। जिन लोगों को शांति भरी जगह पसंद आती है उनके लिए यह जगह परफेक्ट रहेगी। लाहौल और स्पीति जिले के पास स्थित केलांग बहुत ही बेहतरीन और खूबसूरत जगह है। इसकी ऊंचाई समुद्र तट से करीब तीन हजार मीटर से अधिक है। इस जगह आप सूरज ताल, पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान, शशूर मठ, बारालाचा ला, दारचा और चंद्रताल झील का लुत्फ ले सकते हैं।

चितकुल

हिमालय की हसीन वादियों से घिरा हुआ चितकुल हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों में से एक है। घूमने के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन है। यहां आकर आपका मन शांत हो जाएगा। यह शानदार जगह हिमाचल प्रदेश के जिले किन्नौर में मौजूद है। इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है क्योंकि यह भारत और तिब्बत की सीमा पर मौजूद है। अक्तूबर के महीने में यह जगह आपको जन्नत से कम नहीं लगेगी। यहां के अद्भुत नजारे और बर्फ से ढका हुआ पहाड़ आंखों को सुकून देने वाला होता है। इस खास जगह पर ट्रैकिंग, झील, बर्फ, हरियाली और चांद की खूबसूरती देखने का मजा ही अलग है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com