Delhi Markets for Holi Shopping: दिल्ली के इन बाजारों में कर सकते हैं होली की शॉपिंग, कम बजट में करें जमकर मस्ती
सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार सदर बाजार है जहां पर हर रोज भीड़ लगती है। होली के रंगों से लेकर कपड़ों, गुलाल और अन्य चीजें यहां पर आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप होली की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस बाजार में एक जरूर आएं।
- Written By: प्रीति शर्मा
होली की शॉपिंग के लिए अगर सस्ते और अच्छे बाजार की तलाश कर रहे हैं तो दिल्ली से बेहतर कौन सी जगह हो सकती है। यहां पर होली की धूम बाजारों में अभी से देखने को मिल जाएगी। जल्द ही होली का त्यौहार आ जाएगा तो इससे पहले उससे कुछ जरूरी चीजों को खरीदने के लिए अक्सर लोग सस्ती और अच्छी मार्केट जाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी मार्केट बताएंगे जहां पर आप होली की शॉपिंग 20 रुपए से लेकर होली की टी शर्ट 100 रुपए तक में खरीद सकते हैं।
सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार सदर बाजार है जहां पर हर रोज भीड़ लगती है। होली के रंगों से लेकर कपड़ों, गुलाल और अन्य चीजें यहां पर आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप होली की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस बाजार में एक जरूर आएं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट सरोजिनी है। जो स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को काफी पसंद आती है। यहां पर आपको होली के लिए सफेद टी शर्ट, कलर और मास्क आसानी से मिल जाएंगे। यह दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। यहां आप 200 रुपए तक की जींस भी खरीद सकते हैं।
दिल्ली में स्थित जनपथ मार्केट स्थानीय लोगों के अलावा टूरिस्टों को भी पसंद आती है। यहां पर ट्रेंडिंग डिजाइन की ड्रेस मिल जाएंगी। इसके साथ ही मैचिंग ज्वेलरी और फुटवियर भी खरीदे जा सकते हैं। होली का लेटेस्ट फैशन इस बाजार से आकर खरीद सकते हैं।
दिल्ली की सबसे सस्ते बाजारों में पालिका बाजार का नाम भी शामिल है। हालांकि यहां पर बार्गेन करना जरूरी है। यहां पर होली के लिए बहुत सारी शॉपिंग कर सकते हैं। पिचकारी, रंग, कपड़े आदि आपको कम बजट में आसानी से मिल जाएंगे।
पहाड़गंज बाजार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यह थोक और खुदरा खरीदारी के लिए फेमस है। यहां पर सस्ता और अच्छा सामान मिल जाता है। सही मोल भाव से आप काफी सारी चीजें बजट से खरीद सकते हैं। होली के लिए यहां से शॉपिंग की जा सकती है।
