पंजाब की इन 2 जगहों पर मनाएं लोहड़ी का पर्व, मजा हो जाएगा दोगुना
पंजाब की राजधानी अमृतसर घूमने के लिए बहुत ही फेमस जगह है। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने दुनियाभर से लोग आते हैं। मंदिर की पास वाली जगहों पर आप पैदल जाकर विजिट कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
पंजाब की इन 2 जगहों पर मनाएं लोहड़ी का पर्व, मजा हो जाएगा दोगुना
Lohri Celebration in Punjab: पंजाब का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी होता है जो हर साल 13 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने का उद्देश्य बहुत ही खास होता है। किसान समुदाय इस दिन प्रकृति का आभार व्यक्त करते हैं और हर साल उनकी अच्छी फसल की कामना करते हैं। इस त्यौहार को फसल कटाई के मौसम के उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। इस पर्व का नाता पंजाब से कुछ खास है। यहां पर लोग बहुत ही धूमधूम से लोहड़ी का उत्सव मनाते हैं। इस खास मौके पर पंजाब घूमने का प्लान किया जा सकता है। अगर आप भी लोहड़ी पर पंजाब घूमना चाहते हैं,तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
अमृतसर
पंजाब की राजधानी अमृतसर घूमने के लिए बहुत ही फेमस जगह है। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने दुनियाभर से लोग आते हैं। मंदिर की पास वाली जगहों पर आप पैदल जाकर विजिट कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी। यहां के गांव को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। लोहड़ी पर यहां पारंपरिक गिद्दा और भांगड़ा किया जाता है। अमृतसर का पारंपरिक खाना जिसमें मक्के की रोटी और सरसों का साग मिलता है। यह आपको त्यौहार को और भी खास बना देगा।
लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के गुरुद्वारे घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां पर मौजूद कई गुरुद्वारे को घूमने का प्लान किया जा सकता है। पंजाब के गुरुद्वारों के लंगर का आयोजन किया जाता है जिसे लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।अगर आप लुधियाना जा रहे हैं, तो गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा चरण कमल, गुरुद्वारा नानकसर जगराओं जैसी जगहों पर जा सकते हैं। परिवार के साथ इन जगहों पर जाने से मन और दिमाग को शांति मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
होशियारपुर
पंजाब में अगर लोहड़ी का जश्न मनाना है, तो इसके लिए होशियारपुर से बेहतरीन जगह और कौन सी हो सकती है। यहां पर कम भीड़ रहती है जिस वजह से घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। परिवार के साथ यहां पर सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। शांत वातावरण और पारंपरिक जश्न का माहौल बहुत ही आकर्षक होता है। यहां के गांव में आपको रीति रिवाज के साथ सामूहिक आयोजन देखने को मिलेगा। पंजाब के गांव की खूबसूरती देखने के लिए इस जगह जरूर जाएं।
