राजस्थान की इन जगहों पर होली की त्योहार रहेगा यादगार, इस बार दोस्तों के साथ करें ट्रिप प्लान
Holi Celebration in Rajasthan: होली रंगों से भरा त्योहार जो इस वर्ष 14 मार्च को देशभर में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हर गली, मोहल्ले और गांव में उत्सव का माहौल रहता है। हर तरह रंग और गुलाल उड़ाया जाता है। इस त्योहार को देखने से भी ज्यादा मजा खेलने में आता है। इस दौरान कई लोग भारत की अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। मथुरा-वृंदावन में यह त्योहार एक महीने पहले से ही शुरू हो जाता है। अगर आप इस होली कुछ अलग जगह पर जाना चाहते हैं तो राजस्थान की कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर होली बहुत ही यादगार तरीके से खेली जाती है। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में-
राजस्थान में हर रंग देखने को मिलता है जिसकी वजह से यहां पर होली बहुत ही खास होती है। झीलों के शहर उदयपुर में होली खेलने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर रंग बिरंगे गुलाल और ढोल नगाड़ों के साथ हाथी और घोड़ों की शाही परेड निकलती है। यह आयोजन मेवाड़ परिवार की तरह से होता है। यह होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन पर होता है ताकि बुराइयों का अंत हो सके। वहीं बांसवाड़ा में लोग इस दिन एक दूसरे को पत्थर मारते हैं और होलिका दहन की राख पर चलते हैं।
राजस्थान के पुष्कर में भी होली का जश्न बहुत ही यादगार साबित हो सकता है। यहां मुख्य चौक और गलियों में लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। ढोल और नगाड़ों के साथ नाचते गाते हैं। पुष्कर झील के आसपास और मंदिरों में भक्ति से भरी होली खेली जाती है। इसे देखने का अलग ही मजा है। यहां सड़कों पर हवा में गुलाल ही उड़ता है जो देखने में बहुत ही शानदार होता है। होली पर घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
भरतपुर में ब्रज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां पर राज्य के बाकी हिस्सों से अलग तरीके से होली मनाई जाती है। लोग भगवान कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा धारण करके रासिला नृत्य करते हैं। यहां पर होली बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है। इस जगह पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
यहां की डोलची होली बहुत ही प्रसिद्ध है। यह होली खेलने का एक पारंपरिक तरीका है जिसमें पुरुष इकट्ठा होते हैं और ऊंट की खाल से बने डोलची नामक बर्तन में एक दूसरे पर पानी फेंकते हैं। यह परंपरा करीब 300 साल पुरानी है। इसे सभी मिलकर खेलते हैं जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।