बच्चों के साथ इन जगहों पर करें 26 जनवरी सेलिब्रेट, देशभक्ति का नजारा देख झूम उठेगा मन
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण होता है और देश भक्ति के गीत गाए जाते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को कुछ शानदार और ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के लिए ले जाना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
बच्चों के साथ इन जगहों पर करें 26 जनवरी सेलिब्रेट (सौ. सोशल मीडिया)
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक होता है। इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारतीय इतिहास और संस्कृति का परिचय चाहते हैं तो इस दिन भारत की कुछ महत्वपूर्ण जगहों को घूमने जरूर चाहिए। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर युवाओं तक में जोश का जज्बा होता है। इस मौके पर देश के लोकतंत्र को सलामी दी जाती है और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनका बलिदान याद किया जाता है। देश के बच्चों को भारत के इतिहास से अवगत कराने का यह बहुत ही खास मौका होता है।
इस दिन ध्वजारोहण होता है और देश भक्ति के गीत गाए जाते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी के खास अवसर पर बच्चों को कुछ शानदार और ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के लिए ले जाना चाहिए। जिससे उनके अंदर देशभक्ति का उत्साह बना रहे। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में-
नई दिल्ली, राजपथ
गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में विशेष आयोजन किए जाते हैं। इस दिन राजपथ पर परेड होती है जिसका अनुभव बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की ताक, राज्यों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना करतब दिखाती है। झांकियों के माध्यम से आप भारत के राज्यों की संस्कृति और विविधता को बच्चों को दिखा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब चश्मा करेगा पहरा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार AI Glasses से दिल्ली की सुरक्षा, अपराधी भी नहीं बच पाएंगे
Republic Day 2026: बोरिंग Thank You नहीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का दें ये देशभक्ति भरा जवाब
Republic Day 2026: परेड देखने का प्लान है? तो बैग में बिल्कुल न रखें ये चीजें, पढ़ लें जरूरी नियम
Republic Day Speech: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बोल दें ये 10 जादुई लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा मैदान
इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया 26 जनवरी को बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इसे शहीदों की स्मृति में बनाया गया है जहां पर पहले अमर जवान ज्योति जलती रहती थी। यहां पर जाकर बच्चे देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही यहां पर आप परिवार के साथ समय भी बिता सकते हैं। इसके पास मौजूद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भारतीय सैनिकों के बलिदान का समर्पित है जिसे देखा जा सकता है। यह जगह बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
लाल किला
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में बच्चों को घूमने के लिए ले जा सकते हैं। 26 जनवरी के मौके पर इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। इसके अलावा कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और जंतर मंतर भी जा सकते हैं। ये सारे स्थान बहुत ही ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। लाल किले पर होने वाला लाइट एंड साउंड शो बच्चों को काफी पसंद आएगा।
