Republic Day Speech: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बोल दें ये 10 जादुई लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा मैदान
Republic Day 2026: हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूलों में इस दिन भाषण प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
गणतंत्र दिवस पर स्कूल में भाषण देता छात्र (सौ. एआई)
Easy Republic Day Speech Ideas: 26 जनवरी यानी हमारा गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। स्कूलों में इस दिन का उत्साह अलग ही होता है। भाषण देना इस उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन अक्सर बच्चे लंबी स्पीच याद करने के चक्कर में नर्वस हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना अटके और पूरे आत्मविश्वास के साथ बोले तो यह शॉर्ट और इम्पैक्टफुल स्पीच ड्राफ्ट आपके काम आएगा।
शुरुआत कैसे करें
एक अच्छे भाषण की शुरुआत केवल नमस्ते से नहीं बल्कि जोश भरे नारों या शायरी से होनी चाहिए। इससे सुनने वाले का ध्यान तुरंत वक्ता की ओर खिंच जाता है।
शुरुआत की पंक्तियां: “दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।”
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
इसके बाद आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अपने सहपाठियों का अभिवादन करें।
भाषण के लिए सबसे सरल और दमदार वाक्य
बच्चों के लिए स्पीच को छोटे-छोटे वाक्यों में बांटना चाहिए ताकि उन्हें याद करने में आसानी हो। यहां कुछ प्रमुख बिंदु हैं जिन्हें शामिल किया जा सकता है।
आज हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था।
संविधान ही वह शक्ति है जो हम सभी को समानता और न्याय का अधिकार देता है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हमारे संविधान का जनक कहा जाता है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमें इस पर गर्व है।
यह भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस के दिन पहनें इनमें से बेस्ट सूट डिज़ाइन्स, सिंपल लुक में दिखेंगे आप स्टाइलिश
भारत का झंडा (सौ. फ्रीपिक)
गणतंत्र का असली महत्व समझाएं
भाषण में केवल तारीखों का जिक्र न करें बल्कि बच्चों को यह भी बताएं कि एक अच्छे नागरिक के रूप में उनकी क्या जिम्मेदारी है। उन्हें सिखाएं कि छोटा सा योगदान भी देश के लिए बड़ा हो सकता है। जैसे “देशभक्ति केवल बॉर्डर पर लड़ना नहीं है बल्कि अपने शहर को साफ रखना और नियमों का पालन करना भी देशभक्ति है।”
कैसा होना चाहिए अंत
भाषण का अंत हमेशा सकारात्मक और ऊर्जावान होना चाहिए। भाषण खत्म करने के बाद एक बार फिर नारा जरूर लगाएं।
समापन की पंक्तियां: “वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं हम तो अपने देश के लिए अपनी जान हथेली पर सजाए बैठे हैं।”
अंत में “जय हिंद, जय भारत” कहना न भूलें।
बच्चों की स्पीच के लिए जरूरी टिप्स
- बच्चों को सिखाएं कि वे कागज में देखने के बजाय सामने बैठे लोगों की आंखों में देखकर बात करें।
- मुख्य वाक्यों पर थोड़ा जोर दें और जहाँ जरूरी हो वहां हल्का रुकें।
- हाथों के इशारों और सीधे खड़े होकर बोलने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
गणतंत्र दिवस का भाषण केवल शब्दों का खेल नहीं है बल्कि यह देश के प्रति आपके प्यार को दर्शाता है। ऊपर दी गई स्पीच न केवल बच्चों को आसानी से याद होगी बल्कि सुनने वालों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ेगी।
