बजट में करनी है सपनों जैसी शादी, तो भारत की इन टॉप डेस्टिनेशन को करें सेलेक्ट
Budget Friendly Wedding Destinations: शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है जिसे सपनों जैसा बनाने के लिए सुंदर जगह की जरूरत होती है। ऐसे में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
शादी का सीजन चल रहा है और यह पल हर किसी के जीवन का खास पल होता है। इसे हर कोई सपनों की तरह ही यादगार बनाना चाहता है। लेकिन रॉयल वेडिंग करने पर लाखों का खर्च हर कोई नहीं कर पाता है। ऐसे में अगर आप अपनी वेडिंग को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहते हैं तो बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन चुन सकते हैं।
राजस्थान का उदयपुर अपनी झीलों, महलों और पारंपरिक शाही अंदाज के लिए जाना जाताहै। यहां पर कई होटल और वेन्यू हैं जहां पर शादी को रॉयल लुक दिया जा सकता है। होटल लेक पिछोला या जगमंदिर आदि बजट वेन्यू हैं।
नांदेड़ में अनोखी शादी की चर्चा, मिला खास रिटर्न गिफ्ट, दूल्हे ने 3465 ग्रामीणों को दिया 1-1 लाख का बीमा
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
गंगा के किनारे शादी करना चाहते हैं तो ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां पर खुले आसमान के नीचे सात फेरे लेने का अनुभव अनोखा होगा। यहां कई आश्रम और रिजॉर्ट हैं जो बजट पैकेज देते हैं। वेडिंग के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
केरल की सुंदरता और हरियाली के बीच शादी करना सपनों से कम नहीं होगा। बैकवॉटर और ट्रेडिशनल माहौल के बीच शादी करना बहुत ट्रेंड रहेगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपकी शादी को और भी खास बना देगी।
पार्टी या हनीमून के लिए नहीं बल्कि गोवा वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। यहां के छोटे-छोटे बीच रिसॉर्ट या प्राइवेट विला सिंपल और रोमांटिक दिखते हैं। सूर्यास्त के समय समुद्र के किनारे फेरे लेना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा।
बजट में शादी करने के लिए भारत की इन डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं। बस सही लोकेशन और स्मार्ट प्लानिंग के साथ ड्रीम वेडिंग को यादगार बनाया जा सकता है जिससे जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है।
