IRCTC ई-वॉलेट के जरिए नॉर्मल और तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना होगा आसान, जानें कैसे
होली का त्योहार नजदीक आ रहा है ऐसे में लोग अपने घर या किसी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को एग्जाम की वजह से इधर-उधर ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC ई-वॉलेट के जरिए नॉर्मल और तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना होगा आसान, जानें कैसे
IRCTC E-Wallet: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है ऐसे में लोग अपने घर या किसी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को एग्जाम की वजह से इधर-उधर ट्रैवल करना पड़ता है। लेकिन त्योहारों के समय पर ट्रेन में नॉर्मल और तत्काल टिकट मिलना उतना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को घर जाने में भी परेशानी होती है। कई बार टिकट बुक करते समय पेमेंट भी फंस जाती है। जिसकी वजह से भी टिकट बुक नहीं हो पाता है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी ई वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे कुछ ही सेकंड में टिकट बुक हो जाएगी।
क्या होता है आईआरसीटीसी ई वॉलेट
दरअसल आईआरसीटीसी ई वॉलेट एक ऐसी योजना है जिसके जरिए यूजर्स आईआरसीटीसी के पास कुछ पैसे जमा कर सकते हैं और टिकट बुक करते समय उस पैसों को इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी ई वॉलेट अन्य पेमेंट की तुलना में ज्यादा तेजी से काम करता है। इसके लिए आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट होना अनिवार्य है। फोन पे, गूगल पे, पेटीएम जैसी ऐप्स की तरह की ही आईआरसीटीसी ई वॉलेट पैसा एड करके रखता है। जिसे आप किसी भी समय यूज कर सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं टिकट बुक
- आईआरसीटीसी ई वॉलेट में ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अगर आप ई वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें।
- अगर आप पहली बार ई वॉलेट इस्तेमाल करने वाले हैं तो इसके लिए आप पैन और आधार वेरीफाई करना होगा।
- लॉगिन करके ई वॉलेट टैब पर क्लिक करें। अब टॉप अप एड करने का ऑप्शन आएगा।
- इसके बाद किसी भी पेमेंट के माध्यम से आप ई वॉलेट में 100 रुपए से लेकर 10 हजार तक एड कर सकते हैं।
- जानकारी भरने के बाद आईआरसीटीसी ई वॉलेट का इस्तेमाल आसानी से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
Airport पर Reel बनाना पड़ सकता है भारी, DGCA का बड़ा एक्शन, फोन जब्त से लेकर फ्लाइट बैन तक कार्रवाई
आईआरसीटीसी ई वॉलेट इस्तेमाल करने के फायदे
- अन्य पेमेंट मोड की तुलना में आईआरसीटीसी ई वॉलेट में अप्रूवल साइकिल की जरुरत नहीं होती है जिसकी वजह से यह जल्दी काम करता है।
- आईआरसीटीसी ई वॉलेट का इस्तेमाल करने पर आपको किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
- अगर आपका टिकट किसी कारणवश कैंसिल हो जाता है तो तुरंत रिफंड ई वॉलेट में आ जाएगा।
