भारत पर्व में दिखेगी विभिन्न प्रकार की झांकियां, लाल किले पर इस तारीख से शुरू होगा आयोजन
भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अलग राज्य की झांकियां निकलती हैं। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत पर्व में दिखेगी विभिन्न प्रकार की झांकियां, लाल किले पर इस तारीख से शुरू होगा आयोजन
Bharat Parv 2025: भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अलग-अलग राज्य की झांकियां निकलती हैं। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। लेकिन अगर आप किसी कारणवश गणतंत्र दिवस परेड में नहीं जा पाए हैं तो इसके लिए भारत पर्व में शामिल हुआ जा सकता है। जहां पर आपको कई तरह की झांकियां देखने को मिलेंगी। भारत की संस्कृति और विरासत को समझने के लिए इस पर्व में शामिल हो सकते हैं।
कब शुरू होगा भारत पर्व
पर्यटन मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 26 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2025 तक दिल्ली के लाल किले में भारत पर्व मनाया जाएगा। भारत पर्व का आयोजन लाल किले के आसपास ही किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की संस्कृति और विरासत के बारे में लोगों को बताना। यहां पर आपको कई राज्यों के व्यंजन और सांस्कृतिक देखने का मौका मिलेगा। यह हर साल पांच दिन के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 से हुई थी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
22 मार्च का इतिहास : देश में तेजी से पैर पसारती कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ‘जनता कर्फ्यू’ लगाया गया
लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, चांदनी चौक में हाई अलर्ट
विजय चौक पर अद्भुत नजारा: सेनाओं और CAPF बैंड ने बांधा समां, राष्ट्रपति-पीएम के साथ रोमांचित हो उठा हिंदुस्तान
भारत पर्व में मिलेगा अलग-अलग राज्यों का व्यंजन
भारत पर्व में आपको कई राज्यों का व्यंजन चखने का मौका मिलेगा। इस दौरान करीब 60 फूड स्टॉल, इंडिया क्राफ्ट बाजार, हेड क्राफ्ट स्टॉल, हैंडलूम मेला, ट्राइबल डांस परफॉर्मेंस और बैंड कॉन्सर्ट के अलावा कई चीजें देखने को मिलेगी। यह आकर आप एक ही जगह देश के कई हिस्सों को जान सकते हैं। मनोरंजन के लिए आप नुक्कड़ नाटक, क्विज, पेंटिंग कॉम्पिटिशन सहित कई तरह की फन एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। अगर आप बच्चों को भी साथ लाना चाहते हैं तो उन्हें भी भारतीय विरासत की झलक देखने को मौका मिलेगा। इस अवसर पर परिवार के साथ लाल किले घूमने का प्लान कर सकते हैं।
भारत पर्व में शामिल होने के लिए आपको लाल किला आना होगा। इसके लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। मेट्रो स्टेशन लाल किया या चांदनी चौक उतर कर यहां से लाल किला आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं तो दिल्ली रेलवे स्टेशन से यहां कि दूरी सिर्फ 6 किमी है।
