बर्फबारी का मजा लेने के लिए भारत की इन जगहों पर करें ट्रिप, सर्दियों का मजा होगा दोगुना
Snowfall Destinations in India: सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों को बर्फ देखने का मन करता है। ऐसे में भारत की कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान किया जा सकता है। सर्दियों का मजा दोगुना करने के लिए ये जगहें काफी हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्दियों का असली मजा बर्फ की सफेद चादर के बीच बैठकर गर्म चाय पीने में ही आता है। भारत में ऐसी कई जगह है जहां आप विंटर में बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं। यहां आकर आपको एकदम सपनों जैसा अहसास होगा। अगर आप भी इस बार स्नोफॉल का नजारा देखना चाहते हैं तो देश के ये खूबसूरत डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए काफी हैं।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ से ढकी चोटियां, रोहतांग पास की सुंदर वादियां और हल्दी धूप में चमकती बर्फ दिखाई देगी। इस तरह का नजारा पर्यटकों का दिल जीत लेता है। यही कारण है कि कई लोग सर्दियों में ही मनाली आने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप स्नो स्कूटर, स्कीइंग, सोलंग घाटी से स्नोफॉल देख सकते हैं।
Harela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्रा स्थगित
जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। यह एशिया के बेस्ट स्कीइंग स्पॉट में शामिल है। यहां की बर्फीली ढलानों में सर्दियों का असली नजारा देखने को मिलता है। यहां गोंडोला राइड, स्कीइंग, केबल कार से व्हाइट वैली का नजारा देखना आनंददायक है।
उत्तराखंड का औली बर्फबारी देखने के लिए बेस्ट जगह है। इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की बर्फीली वादियों में फोटोग्राफी और स्कीइंग का मजा लिया जा सकता है। यहां पर आप वर्ल्ड क्लास स्की स्लोप, एशिया का सबसे ऊंची रोपवे राइड का लुत्फ ले सकते हैं।
शिमला के पास स्थित कुफरी सर्दियों के समय लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन बन जाती है। इसके पीछे का कारण यहां होने वाली बर्फबारी है। यहां पर आप टोबोगन राइड, याक राइड और खूबसूरत पाइन फॉरेस्ट देख सकते हैं। कुफरी विंटर के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
उत्तराखंड का धनोल्टी मसूरी के पास स्थित है। यहां पर मौजूद शांत पहाड़, सुनसान रास्ते और हर तरफ फैली बर्फ लोगों को पागल कर देती है। घुमावदार रास्ते में बाइक पर सवार होकर बर्फीले रास्तों का मजा लिया जा सकता है। यहां पर सर्दियों में ज्यादा भीड़ नहीं होती है जिसकी वजह से और भी ज्यादा अच्छा लगता है।
अरुणाचल प्रदेश का तवांग ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत स्नो डेस्टिनेशन में से एक है। यहां बर्फबारी के दौरान पूरा शहर रूई जैसी सफेदी से ढक जाता है। यहां पर आप तवांग मठ, जसवंतगढ़, सेला पास की स्नो वादियां देख सकते हैं। दोस्तों के साथ सर्दियों में यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
