- Hindi News »
- Travel »
- Best Places To Visit With Your Partner In June Enjoy Foreign Sights In India
जून में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, विदेश जैसा नजारा भारत में ही
भारत में कई ऐसी जगह हैं जिनके आगे विदेशों की खूबसूरती भी फिकी पड़ जाएगी। इसी तरह की जगहों पर आप पार्टनर के साथ हनीमून या ट्रैवल की प्लानिंग कर सकते हैं। ये जगह आपके हर पल को यादगार बनाने में मदद करेगी।
- Written By: प्रीति शर्मा

जून में पार्टनर के साथ घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
जून की तपती गर्मी में हर कोई चाहता है कि वह किसी सुकून भरी और ठंडी जगह पर समय बिताए। अगर पार्टनर के साथ आप भी इस तरह की जगह तलाश रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जादुई जगह मौजूद है। इन डेस्टिनेशन पर आपको मालदीव, स्विट्जरलैंड और बाली की वादियों जैसा मजा आएगा। इन जगहों की खूबसूरती आपके रिश्ते में नई ताजगी और रोमांस भर देगी। आइए, जानते हैं उन जगहों के बारे में जो इस जून आपके खूबसूरत सफर को यादगार बना देंगे।
स्पीति वैली
हिमाचल प्रदेश का स्पीति वैली सबसे ठंडा हिल स्टेशन है जो गर्मियों में घूमने की बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर गर्मी में भी सर्दी महसूस की जा सकती है। मार्च से जून तक पर्यटक इन बेहतरीन जगह का मजा ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बिताया हुआ हर एक पल यहां पर खास होगा।
स्पीति वैली घूमने जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है। यहां से आप डेस्टिनेशन के लिए टैक्सी या बस के जरिए पहुंच सकते हैं। जोगिंदर नगर के लिए पठानकोट से टॉय ट्रेन का भी सफर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
बादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग खूबसूरत मौसम और ठंडे तापमान की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां मई जून के महीने में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहता है। यहां पर भारत का सबसे बड़ा मठ भी स्थित है। पार्टनर के साथ यहां घूमने की बेहतरीन जगह मौजूद है। प्राकृतिक नजारों और सुहाने मौसम के बीच सुकून भरे पल यात्रा का मजा दोगुना कर देंगे।
तवांग जाने के लिए आपको तेजपुर हवाई अड्डा जाना होगा। गुवाहाटी से तवांग की दूरी करीब 50 किमी है। दिल्ली से भी गुवाहाटी ट्रेन से जा सकते हैं जिसमें ज्यादा खर्च नहीं आएगा।
जीरो पॉइंट
जीरो पॉइंट सिक्किम की युमथांग घाटी में स्थित है। यहां पर पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। युमथांग से 13 किमी की सफर तय करके एक घंटे की ड्राइव में जीरो पाइंट पहुंच सकते हैं। यहां पर आप हनीमून पैकेज भी बुक कर सकते हैं।
पार्टनर के साथ स्पेशल समय बिताने के लिए इन जगहों को चुन सकते हैं। साथ ही उन्हें छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट, हाथ से लिखा नोट या रोमांटिक फोटो शूट से इन यादों को हमेशा के लिए संजो कर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- ये हैं भारत में रशियंस के घूमने की फेवरेट जगह, हसीन वादियों में मिलता है सुकून
Best places to visit with your partner in june enjoy foreign sights in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
May 19, 2026 | 01:14 PMविकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














