साउथ की इन जगहों पर उठाएं सर्दियों में गर्मी का मजा, स्वर्ग से कम नहीं है यहां के नजारे
सर्दियों के समय उत्तर भारत में चारों तरफ कोहरा दिखाई देता है। दिसंबर और जनवरी के समय यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ती है। घूमने के लिए कई लोगों को बर्फीली जगह पसंद आती है तो कई लोग गर्म जगह पर घूमने का प्लान करते है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दक्षिण भारत में घूमने की जगहें (सौ.सोशल मीडिया)
Popular Destinations in South India: सर्दियों के समय उत्तर भारत में चारों तरफ कोहरा दिखाई देता है। दिसंबर और जनवरी के समय यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ती है। ऐसे में घूमने के लिए कई लोगों को बर्फीली जगह पसंद आती है तो कई लोग गर्म जगह पर घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में दक्षिण भारत की उन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है जो सर्दियों में राहत पहुंचा सकती हैं। दक्षिण भारत की इन जगहों पर सर्दियों के समय आपको गर्माहट महसूस होगी। यहां पर परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ ट्रिप प्लान की जा सकती है। आज हम आपको साउथ की उन शानदार जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप सर्दियों में गर्मी का अहसास ले सकते हैं।
वायनाड
केरल में स्थित वायनाड अपनी खूबसूरती की वजह से फेमस है। सर्दियों के समय घूमने के लिए यह दक्षिण भारत की बेस्ट जगह है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर एडक्कल गुफाएं, चेम्बरा पीक, कुरुवा द्वीप और करापुझा बांध प्रसिद्ध स्थल हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगती है। अगर आप परिवार के साथ घूमना चाहते हैं, तो यह जगह बेस्ट रहेगी।
कुर्ग
दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में मौजूद कुर्ग बहुत ही खूबसूरत जगह है। इसे दक्षिण भारत में भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। वादियों से घिरी हुई यह जगह टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है। सर्दियों के समय यहां पर और भी ज्यादा मजा आता है। चाय के बागान और घने जंगल में घूमने का मजा ही कुछ और है। यहां पर बोरुडे फॉल्स और नेशनल पार्क जैसी जगहों को घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह पर परिवार या दोस्तों के साथ एक बार घूमें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO
वायनाड में घिरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही उठाए सवाल, पार्टी पर गहराया संकट!
सितंबर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की ये 7 बेस्ट जगहें, वापस जाने का नहीं करेगा मन
कोडाईकनाल
तमिलनाडु में स्थित कोडाईकनाल पहाड़ियों के बीच स्थित एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। सर्दियों के समय लोग यहां पर आना पसंद करते हैं। अगर आपको किसी बर्फीली या ठंडी जगह पर नहीं जाना है तो दिसंबर या जनवरी में इस जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर कोडाई और बेरिजम झील, बियर शोला फॉल्स, ग्रीन वैली, तलैयार झरना और बुक्कल गुफाएं जैसी सुंदर जगह मौजूद हैं। जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।
ऊटी
नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी जिसके बारे में हर किसी ने सुना होगा। सर्दियों के समय यहां पर टूरिस्टों का आना जाना लगा रहता है। यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। इसे दक्षिण में पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है। ऊटी दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह है। यहां पर सुई रॉक व्यू पॉइंट, रोज गार्डन और बोटेनिकल गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
